वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

ट्रेन में चने बेच रही बुजुर्ग महिला की डलिया और चने पुलिसकर्मी ने ट्रैक पर फेंके, फिर रोती-सिसकती दिखी महिला

Old Woman Chana Seller : रांची-लोहरदगा ट्रेन में चने बेचने वाली बुजुर्ग महिला की डलिया और चने ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिसकर्मी पर लगे आरोपों को लेकर यूजर्स में नाराजगी है।

हितेश तिवारी

Train Viral Video : रांची से लोहरदगा जा रही ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस के व्यवहार और गरीब लोगों के प्रति संवेदनशीलता को लेकर बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन में चने बेच रही एक बुजुर्ग महिला के चने और उनकी डलिया रेलवे ट्रैक पर फेंक दी गई।

वीडियो में आरोप लगाया गया है कि यह कार्रवाई एक पुलिसकर्मी ने की। बताया जा रहा है कि महिला ट्रेन में चने बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलाती हैं और ट्रैक पर चने फेंके जाने से उनकी दिनभर की कमाई बर्बाद हो गई। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को लेकर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग महिला की डलिया पटरी पर फेंकी

वीडियो को 'Feel Lohardaga' नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए जाने की बात कही गई है। वीडियो में बताया गया कि घटना रांची-लोहरदगा ट्रेन की है और बुजुर्ग महिला का नाम सोनो देवी है। वायरल क्लिप में दावा किया गया है कि महिला ट्रेन में चने बेच रही थीं, तभी पुलिसकर्मी ने उनकी चने की डलिया बाहर फेंक दी। इसके बाद चने रेलवे ट्रैक पर बिखर गए और महिला की कमाई पूरी तरह बर्बाद हो गई।

वीडियो में यह भी कहा गया कि नियम तोड़ने पर महिला पर जुर्माना लगाया जा सकता था, लेकिन खाने का सामान इस तरह ट्रैक पर फेंकना उचित नहीं था। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो में पुलिसकर्मी का चेहरा भी दिखाई देता है, लेकिन संबंधित पुलिस विभाग की ओर से इस घटना पर आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है।

लोगों ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठाए

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। कई लोगों का कहना है कि अगर महिला रेलवे के नियमों का उल्लंघन कर रही थीं तो नियमानुसार कार्रवाई या जुर्माना किया जा सकता था, लेकिन उनकी दिनभर की मेहनत को इस तरह बर्बाद करना सही नहीं है।

एक यूजर ने लिखा कि किसी गरीब की मेहनत को इस तरह बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए। वहीं, कुछ लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला की आर्थिक मदद की अपील भी की गई है। यह मामला एक बार फिर इस सवाल को सामने लाता है कि नियमों का पालन कराने के साथ-साथ जरूरतमंद और गरीब लोगों के प्रति मानवीय व्यवहार कितना जरूरी है।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: हंगामे के कारण लोकसभा कल तक के लिए स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

झारखंड बंद के बीच सड़कों पर उतरी BJP, बाबूलाल मरांडी बोले- छात्रों की मांगों के साथ खड़ी है पार्टी

भारत के दांव से तिलमिलाया चीन! अरुणाचल प्रदेश पर विदेश मंत्रालय की दो टूक, कहा- कोई सच्चाई बदल नहीं सकता

Delhi DPCC Vacancy: लीगल असिस्टेंट समेत 54 पदों पर भर्ती, 2,15,900 तक सैलरी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

पार्टी का संविधान अलोकतांत्रिक था तो शिंदे समूह के विधायक और मंत्री पद भी अवैध! कपिल सिब्बल की तीखी दलील