Rajasthan Grandmother Riding Bike Viral Video : राजस्थान से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। कहा जाता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर होती है, और इस वायरल क्लिप में यही बात सच साबित होती दिख रही है।
वीडियो में नजर आ रहीं महिलाएं करीब 75 से 80 साल की बताई जा रही हैं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और जोश देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता।
वीडियो में एक बुजुर्ग दादी सबसे आगे बैठकर बाइक स्टार्ट करती नजर आती हैं। उनके पीछे दो अन्य बुजुर्ग महिलाएं और एक बुजुर्ग पुरुष बैठे हुए हैं। यानी एक ही बाइक पर कुल चार लोग सवार हैं।
खास बात यह है कि बाइक कोई युवा नहीं, बल्कि दादी खुद चला रही हैं। वह आराम से गियर लगाती हैं और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ जाती हैं। उनके चेहरे पर न डर दिखता है और न ही कोई झिझक-सिर्फ आत्मविश्वास और जिंदादिली नजर आती है।
ये खबर भी पढ़ें : असम में नेहरू के स्टेच्यू पर चला बुल्डोजर! अधिकारी बोले- अपने आप गिर गई…तो कांग्रेस ने दिखा दिया VIDEO
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @iNikhilsaini नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। सामने आते ही हजारों लोगों ने इसे देखा, लाइक किया और शेयर किया। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने दादियों की हिम्मत की जमकर तारीफ की।
कई लोगों ने लिखा कि ऐसी जिंदादिल दादियां हर घर में होनी चाहिए, तो कुछ ने इसे उम्र की सीमाओं को तोड़ने वाली मिसाल बताया। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि अगर मन में हौसला हो, तो उम्र कभी भी सपनों और आत्मविश्वास के रास्ते में बाधा नहीं बनती।