वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

समंदर किनारे रेलवे स्टेशन के इस नजारे का वीडियो वायरल; लोगों ने कहा- मंजिल से ज्यादा सफर खूबसूरत

Railway Station Sea View : रेलवे स्टेशन से समुद्र का नजारा दिखाता यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो साबित करता है कि मंज़िल से ज्यादा रास्ता और नजारा यादगार बन जाता है।

हितेश तिवारी

Sri Lanka Viral Video : रेलवे स्टेशन को आमतौर पर एक भावनात्मक जगह माना जाता है, जहां अपनों को विदा करने या उनके लौटने का इंतजार करते हुए यादगार पल बनते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो रेलवे स्टेशन को बिल्कुल नए नजरिए से दिखा रहा है।

यह स्टेशन इसलिए खास नहीं है कि यहां ट्रेनें आती-जाती हैं, बल्कि इसलिए कि यहां से दिखने वाला नजारा किसी पोस्टकार्ड से कम नहीं लगता। प्लेटफॉर्म से सीधे समुद्र का दृश्य दिखना लोगों को हैरान कर रहा है और यही वजह है कि वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

समंदर किनारे बना रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल

इन दिनों वायरल हो रहा यह वीडियो एक ऐसे रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी होती है, लेकिन यात्रियों की नजर ट्रेन पर नहीं टिकती। कैमरा जैसे ही घूमता है, सामने फैला नीला समुद्र दिखाई देता है, जिसकी लहरें प्लेटफॉर्म के बेहद करीब नजर आती हैं।

वीडियो देखकर ऐसा महसूस होता है मानो स्टेशन और समुद्र के बीच कोई दूरी ही नहीं है। यही वजह है कि लोग कमेंट कर रहे हैं कि यहां ट्रेन पकड़ने से ज्यादा जरूरी इस नजारे को निहारना है। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर ऐसा स्टेशन रोज़ के सफर में मिले, तो ट्रेन छूटने का भी अफसोस न हो।

ट्रेन इंतजार कर लेगी, लेकिन ये व्यू नहीं करेगा

वीडियो को देखने के बाद सबसे ज्यादा पूछा जा रहा सवाल यही है कि आखिर यह खूबसूरत रेलवे स्टेशन कहां स्थित है। बता दें कि यह स्टेशन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मौजूद बम्बलपिटिया रेलवे स्टेशन (Bambalapitiya Railway Station) है। यह स्टेशन समुद्र तट के बेहद करीब बना हुआ है, जहां से प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर ही समंदर का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर ट्रैवल लवर्स खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ट्रेन इंतजार कर लेगी, लेकिन ये व्यू नहीं करेगा।” वहीं दूसरे ने कहा, “इस मैजिक के लिए मैं ट्रेन छोड़ सकता हूं।” यह वीडियो न सिर्फ रेलवे स्टेशन की खूबसूरती दिखाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि कभी-कभी सफर की मंज़िल से ज्यादा रास्ता और नजारा यादगार बन जाता है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस