वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पुणे में बारिश के बीच गिरे डिलीवरी बॉय की लोगों ने की मदद, वायरल वीडियो ने जीता दिल

Pune Rain Delivery Boy Falls Video : पुणे में भारी बारिश के बीच पानी भरी सड़क पर गिरे डिलीवरी बॉय की लोगों ने तुरंत मदद की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Pune Delivery Boy Falls Waterlogged Road : महाराष्ट्र के पुणे में हो रही भारी बारिश के बीच इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) और अन्य जगहों पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि जलभराव से भरी सड़क पर एक फूड डिलीवरी करने वाला युवक बाइक सहित गिर जाता है। तेज बहाव और पानी के कारण उसके लिए खुद से उठ पाना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ जाती है।

बारिश में सड़क पर जलभराव के कारण डिलीवरी बॉय गिरा

वीडियो में साफ नजर आता है कि सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज है कि बाइक भी बहती हुई लग रही है। इसी दौरान युवक का बैलेंस बिगड़ता है और वह गिर पड़ता है। उसके पीछे लगा डिलीवरी बॉक्स भी गिरने की स्थिति में आ जाता है, जिससे ऑर्डर खराब होने का खतरा था।

लेकिन सबसे खास बात यह रही कि आसपास मौजूद लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। बिना अपनी परवाह किए उन्होंने पहले युवक को उठाया और फिर उसकी बाइक को संभाला, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

लोगों ने डिलीवरी बॉय की जिम्मेदारियों और मेहनत की तारीफ की

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मदद करने वालों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि आज भी समाज में इंसानियत जिंदा है। वहीं कुछ लोगों ने डिलीवरी बॉय की जिम्मेदारियों और मेहनत पर भी बात की।

उनका कहना है कि ऐसे लोग मौसम की परवाह किए बिना अपनी ड्यूटी निभाते हैं, ताकि दूसरों तक समय पर सामान पहुंचा सकें। यह वीडियो न सिर्फ एक हादसे को दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि मुश्किल वक्त में एक-दूसरे की मदद करना ही असली इंसानियत है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल