वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पुणे में चलती ऑटो की छत पर बैठा दिखा कुत्ता, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

Dog on Rickshaw Roof : पुणे के डांगे चौक में चलती ऑटो की छत पर बैठे एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने इसे मजेदार बताया, लेकिन कई ने इसे खतरनाक और लापरवाही भरा भी कहा।

हितेश तिवारी

Dog Viral Video : पुणे के डांगे चौक से एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कुत्ता चलती ऑटो-रिक्शा की छत पर आराम से बैठा नजर आ रहा है। ऑटो सड़क पर सामान्य गति से चल रही है और आसपास ट्रैफिक भी दिखाई दे रहा है, लेकिन कुत्ता बिल्कुल शांत बैठा है।

यह वीडियो पुणे के निवासी गौरव सतीश गावड़े ने रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। क्लिप में देखा जा सकता है कि ड्राइवर सड़क पर गाड़ी चला रहा है और ऐसा लगता है कि उसे इस बात की जानकारी भी नहीं है कि उसकी ऑटो की छत पर एक कुत्ता बैठा हुआ है।

ऑटो की छत पर बैठकर सफर करते दिखा कुत्ता

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई यूजर्स ने कुत्ते के संतुलन और उसके शांत स्वभाव को देखकर हैरानी जताई। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि कुत्ता ‘रॉयल राइड’ का मजा ले रहा है।

वहीं कई यूजर्स ने इसे लापरवाही बताया और कहा कि यह घटना मजेदार जरूर लग सकती है, लेकिन यह काफी जोखिम भरी है। लोगों ने सवाल उठाया कि अगर ड्राइवर को पता नहीं था, तो यह स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस

कई यूजर्स ने जानवर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उनका कहना है कि अगर अचानक ब्रेक लग जाता या ऑटो तेज मोड़ लेती, तो कुत्ता नीचे गिर सकता था और गंभीर रूप से घायल हो सकता था।

सड़क पर गिरने से अन्य वाहनों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता था। यह वीडियो भले ही सोशल मीडिया पर मनोरंजन का विषय बन गया हो, लेकिन इसने सड़क सुरक्षा और पशु सुरक्षा को लेकर एक जरूरी बहस जरूर छेड़ दी है।

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने किया ऐलान, कैबिनेट से मिली मंजूरी

Ratan Tata Death Anniversary: नैनो से लेकर एयर इंडिया तक, रतन के वो बड़े फैसले जिन्होंने बदली भारत की तस्वीर

Bypoll Results 2026 Live: पुडुचेरी में जीती AINRC, तमिलनाडु में TVK-AIADMK में टक्कर, बंगाल-असम में BJP आगे

Puducherry Bypoll Result: थट्टानचावाडी सीट पर AINRC के अशोक आनंद जीते, कांग्रेस को 8,482 वोटों से दी मात

क्या अंबानी तय करते हैं भारत की नीति? मस्क के सवाल पर बढ़ी बहस, राजीव चंद्रशेखर ने दिया तीखा जवाब