बाइक पर रोमांस करता कपल (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

Watch: रील का खुमार...चलती बाइक पर कपल का राेमांस, VIDEO हुआ वायरल

Pune Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर पुणे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बाइक पर एक कपल सोमांस करता नजर आ रहा है। इसे लोग अश्लील हरकत बता रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आकाश मसने

Pune Couple Viral Video News: सोशल मीडिया पर सुर्खियां पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार है। कुछ लोग गाड़ियों पर स्टंट करते भी नजर आते हैं, तो कुछ अश्लील हरकतें। ऐसा ही एक वीडियो महाराष्ट्र पुणे से सामने आया है। यहां एक कपल बाइक पर राेमांस करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखें और खुद तय करें कि इसे अश्लील हरकत कहा जाए या नहीं।

साेशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो पुणे के शिंदेवाड़ी इलाके के खेड़ शिवपुर इलाके से गुजरने वाली सड़क का बताया जा रहा है। एक युवती दोपहिया वाहन पर पेट्रोल की टंकी पर उल्टा बैठी है और बाइकर इस बाइक को चला रहा है।

सड़क पर चल रहे अन्य लोगों ने इस हरकत को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। यह जानते हुए भी कि लोग उनकी इसको मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं तब भी दुनिया की परवाह किए बिना यह कपल अपने प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ था।

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक बाइक पर एक कपल जा रहा है। इसमें युवक बाइक चला रहा है और युवती बाइक की टंकी पर उल्टी बैठी है। उसने अपना मुंह दुपट्टे से ढका हुआ है। दोनों आपस में बात करते है और कुछ ही पल में दोनों कए दूसरे के लगते है।

वहां से गुज़र रहे सभी लोग उन्हें देख रहे थे, फिर भी उन्होंने अपनी बाइक नहीं रोकी। पुणे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह अश्लीलता है, तो कुछ कह रहे हैं कि यह खतरनाक ड्राइविंग है। इसलिए, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की जा रही है।

क्या बोले यूजर?

वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने इसे नीच हरकत बताते हुए लिखा कि "सार्वजनिक जगह पर की गई इस हरकत से हादसा हो सकता है। इस कपल की बाइक सीज करनी चाहिए और बाइक मालिक पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। '

एक यूजर ने पुलिस पर सवाल उठाए, तो एक ने लिखा कि "हमको तो दोनों एक नंबर के गधे लग रहे हैं। अभी कोई दुर्घटना हो जाए तो सरकार को दोष देंगे।"

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा