वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें; वायरल वीडियो पर लोग बोले- 'अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए'

Polish Woman Viral Video : भारत में रह चुकी पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है जिन्हें उन्होंने भारत में खुशी-खुशी अपनाया।

हितेश तिवारी

Foreigner in India : भारत की संस्कृति, मेहमाननवाजी और रोजमर्रा की जिंदगी का अनुभव करने वाले विदेशी अक्सर अपने दिलचस्प अनुभव सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। इसी कड़ी में पोलैंड की कंटेंट क्रिएटर डोमिनिका पतालास-कालरा का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में उन्होंने उन 15 आदतों का जिक्र किया है, जिन्हें उन्होंने भारत में रहते हुए पूरी सहजता से अपनाया, लेकिन कहा कि विदेश में वे शायद ऐसा कभी नहीं करेंगी।

वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @domipatalas पर पोस्ट किया है। उनकी यह पोस्ट भारतीय जीवनशैली, सामाजिक व्यवहार और यहां की सांस्कृतिक गर्मजोशी को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश करती है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

पोलैंड की महिला ने गिनाईं भारत में अपनाई गई 15 आदतें

वीडियो में डोमिनिका बताती हैं कि भारत में वे बिना ज्यादा स्वच्छता मानकों वाले स्टॉल पर भी आराम से स्ट्रीट फूड खा लेती हैं, जबकि विदेश में खाने को लेकर बेहद सतर्क रहती हैं।

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि भारत में किसी ऑटो चालक पर कुछ ही सेकंड में भरोसा कर लेती हैं, सड़क पार करते समय ट्रैफिक के बीच से निकल जाती हैं, सड़क किनारे मिलने वाली चाय का आनंद लेती हैं और कई बार गूगल मैप्स की बजाय किसी अनजान अंकल के बताए रास्ते पर ज्यादा भरोसा करती हैं।

इसके अलावा उन्होंने भारतीय शादियों में शामिल होने, पड़ोसियों का दिया खाना स्वीकार करने, अजनबियों को "भैया", "दीदी", "अंकल" और "आंटी" कहकर बुलाने, भीड़भाड़ वाले ऑटो और बसों में सफर करने तथा रात देर से खाना खाने जैसी कई आदतों का भी जिक्र किया। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा, "भारत के अपने अलग नियम हैं।"

लोग बोले- 'अब तो आधार कार्ड मिलना चाहिए'

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "अब आपको तो आधार कार्ड मिल जाना चाहिए।" दूसरे ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि किसी विदेशी ने भारतीय संस्कृति को इतने करीब से अपनाया। वहीं कई यूजर्स ने उनके आखिरी पॉइंट, "घर पर रहते हुए भी 5 मिनट दूर होने का दावा करना", को सबसे मजेदार बताया।

कुछ लोगों ने लिखा कि डोमिनिका अब भारतीय जीवनशैली का हिस्सा बन चुकी हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी डोमिनिका भारतीयों की मेहमाननवाजी और अपनापन की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM