वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

AI समझ बैठे लोग! पोलैंड के चिड़ियाघर में नन्हा हिरण गैंडे से भिड़ गया, वीडियो ने मचाया तहलका

Deer Attacks Rhino : पोलैंड के Wrocław Zoo से सामने आए एक वीडियो में छोटा सा हिरण- गैंडे से भिड़ता नजर आया, जिसे लोग पहले AI वीडियो समझ बैठे लेकिन चिड़ियाघर की आधिकारिक पोस्ट ने इसे असली फुटेज बताया।

हितेश तिवारी

Poland Zoo Viral Video : पोलैंड के एक चिड़ियाघर से सामने आया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर कई लोगों को लगा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया वीडियो है, क्योंकि शायद ही किसी ने सोचा होगा कि एक नन्हा सा हिरण 1.7 टन वजनी गैंडे को चुनौती दे सकता है। लेकिन यह वीडियो पूरी तरह असली है और पोलैंड के Wrocław Zoo में रिकॉर्ड किया गया है। HD क्वालिटी में कैप्चर हुए इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को हैरान कर दिया है।

गैंडे से भिड़ा मंटजैक हिरण

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे कद का रीव्स मंटजैक हिरण पहले गैंडे को हल्की टक्कर मारता है और फिर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ उसके पीछे दौड़ने लगता है। हैरानी की बात यह है कि गैंडा किसी भी तरह की आक्रामक प्रतिक्रिया नहीं देता और शांति से वहां से हट जाता है, मानो उसे इस ‘छोटे योद्धा’ की हरकतों से कोई फर्क ही न पड़ा हो।

इस वीडियो को Wrocław Zoo के आधिकारिक फेसबुक पेज पर 8 जनवरी को पोस्ट किया गया था। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया- “लगता है कोई आज सुबह आईना देखना भूल गया! ऐसे मोमेंट में शांति बनाए रखने के लिए मारुश्का को सलाम।”

यह AI जनरेटेड नहीं, बल्कि असली वीडियो है

वीडियो वायरल होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने इस व्यवहार की वजह भी बताई। उनके अनुसार, हिरण की साथी इस समय हीट में है, जिसकी वजह से नर हिरण में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ा हुआ है और वह अपनी ताकत व दबदबा दिखाने की कोशिश कर रहा था, भले ही सामने वाला जानवर उससे कई गुना बड़ा क्यों न हो।

Wrocław Zoo के केयरटेकर Maciej Okupnik ने बताया कि गैंडे और मंटजैक हिरण का एक साथ रहना असामान्य नहीं है और दोनों आमतौर पर एक-दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि कुछ यूजर्स ने इसे AI जनरेटेड वीडियो बताया, लेकिन चिड़ियाघर की आधिकारिक पोस्ट ने साफ कर दिया कि यह पूरी तरह असली फुटेज है। फेसबुक पर इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं, और यह साबित कर रहा है कि हौसले का कोई साइज नहीं होता।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां