वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

PM मोदी की अपील का असर! इंफ्लूएंसर के पापा ने छोड़ी चीनी, शुरू किया फिटनेस रूटीन

PM Modi Viral Reel Effect : पीएम मोदी की अपील के बाद एक शख्स ने अपनी लाइफस्टाइल बदलते हुए चीनी छोड़ दी और फिटनेस रूटीन शुरू कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स इस बदलाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

PM Modi Sugar Control Viral Video : सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प और प्रेरणादायक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंफ्लूएंसर की अपील पर नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया ने एक व्यक्ति की जिंदगी बदल दी।

वीडियो में युवराज दुआ ने अपने पिता की आदतों को लेकर चिंता जताते हुए पीएम मोदी से अपील की थी कि वह उनके पापा को चीनी कम करने की सलाह दें। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया था कि उनके पापा मोदी जी के इतने बड़े फैन हैं कि उनकी बात जरूर मानेंगे।

पीएम मोदी के रील शेयर करने के बाद, पिता ने फॉलो की हेल्थी डाइट

इस अपील पर पीएम मोदी ने युवराज की वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए न सिर्फ उनके पिता, बल्कि सभी लोगों से चीनी का सेवन कम करने और योग को अपनाने की सलाह दी। इसके बाद जो हुआ, उसने सभी को हैरान कर दिया।

युवराज के पिता ने इस संदेश को गंभीरता से लेते हुए अपनी लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने मीठा खाना और शुगरी ड्रिंक्स छोड़कर हेल्दी विकल्प अपनाना शुरू कर दिया।

यूजर्स ने इस बदलाव की जमकर तारीफ की और इसे प्रेरणादायक बताया

वायरल वीडियो में दिखाया गया कि अब वह नियमित रूप से एक्सरसाइज और दौड़ कर रहे हैं, साथ ही नारियल पानी और फलों को अपनी डाइट में शामिल कर चुके हैं। इतना ही नहीं, जब भी उनका हौसला कमजोर पड़ता, तो परिवार वाले पीएम मोदी जी का मैसेज दिखाकर मोटिवेट करते हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स इस बदलाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं। यह घटना दिखाती है कि सही समय पर मिली प्रेरणा किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन