वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मालिक की मौत के बाद 4 किमी तक शव के पीछे दौड़ा पालतू कुत्ता, शिवपुरी की यह तस्वीर कर देगी भावुक

Dog Loyalty : मध्य प्रदेश के शिवपुरी से इंसान और जानवर के बीच वफादारी की एक दिल छू लेने वाली कहानी सामने आई है, जहां एक पालतू कुत्ता अपने मालिक की मौत के बाद पूरी रात शव के पास बैठा रहा।

हितेश तिवारी

Dog Mourns Owner Death : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसान और जानवर के बीच अटूट प्रेम और वफादारी की एक बेहद भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है। यहां एक पालतू कुत्ते ने अपने मालिक की मौत के बाद जो किया, उसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। यह घटना ग्राम बडोरा की है, जहां 40 वर्षीय जगदीश प्रजापति ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जैसे ही परिवार को इस दुखद घटना की जानकारी मिली, उन्होंने देखा कि जगदीश का पालतू कुत्ता पूरी रात शव के पास बैठा रहा। वह न भौंका, न कहीं गया, बस चुपचाप अपने मालिक के पास बैठकर जैसे उसकी रखवाली करता रहा।

मालिक को मौत के बाद कुत्ता हुआ उदास

अगली सुबह जब शव को पोस्टमार्टम के लिए करैरा ले जाया गया, तो यह वफादार कुत्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे दौड़ पड़ा। करीब चार किलोमीटर तक वह लगातार दौड़ता रहा और रास्ते में कहीं भी रुका नहीं। परिजनों को जब उसकी हालत पर तरस आया, तो उन्होंने उसे ट्रॉली में बैठा लिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने के बाद भी कुत्ता शव के पास ही बैठा रहा। हैरानी की बात यह रही कि इस पूरे समय उसने न कुछ खाया और न ही पानी पिया। मानो वह अपने मालिक को आखिरी बार छोड़ने को तैयार ही न हो।

लोगों ने किया कुत्ते की वफादारी को सलाम

पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस गांव लाया गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई। इस दौरान भी कुत्ता लगातार अपने मालिक के आसपास ही रहा। अंतिम संस्कार के समय भी वह वहीं मौजूद था, शांत और उदास। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक जानवर की ऐसी वफादारी नहीं देखी।

यह दृश्य जिसने भी देखा, उसकी आंखें भर आईं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग कुत्ते की वफादारी को सलाम कर रहे हैं। यह कहानी एक बार फिर साबित करती है कि जानवरों का प्यार और लगाव कई बार इंसानों से भी ज्यादा सच्चा और निस्वार्थ होता है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन