Photo Credit- @zeppetJP Twitter 
वायरल

इंसान से कुत्ता बन गया ये शख्स, खर्च करने पड़े इतने लाख रुपये; देखें तस्वीरें

दामिनी सिंह

 मुंबई : कुत्ता दुनिया सबसे वफादार जानवर माना जाता है। यही कारण है कि इंसान सदियों इस वफादार जानवर को अपने घरों में पालते आ रहे हैं। वहीं कुत्तों ने अपनी वफ़ादारी का सबूत कई बार अपनी जान देकर साबित कर चुके हैं। लेकिन आप को यह यकीन होगा कि कोई इंसान कुत्ता न पालकर बल्कि खुद ही डॉग बन जाए। कानों पर यकीन नहीं होगा और आंखो पर भरोसा नहीं होगा।  क्योंकि सवाल यही उठता है कि इंसान कैसे कुत्ता बन सकता है। लेकिन ये सच है और सोशल मीडिया पर इसकी खबर तेजी से वायरल हो रही है। 

दरसल जापान के रहने वाले तोको नाम के एक शख्स को बचपन से ही कुत्तों के प्रति बहुत लगाव था। उनके मुताबिक वो बचपन से ही कुत्ते जैसे बनना चाहते थे। अपने इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए तोको ने इफेक्ट्स वर्कशॉप Zeppet से संपर्क किया और अपने लिए एक अल्ट्रा रियलिस्टिक डॉग कॉस्ट्यूम बनवाया। ये कॉस्ट्यूम इतना असली और आकर्षित है, कि उसे देखकर कोई भी नहीं पहचान सकता की ये कुत्ता नहीं इंसान है। ऐसा करने के लिए उन्हें अच्छी-खासी कीमत भी चुकाया है।

गौरतलब है की यह फोटोज @zeppetJP नामक एक ट्विटर यूज़र ने डाला है। जो सोशल मीडिया पर बेहद चर्चा में है। अपने इस अजीबोगरीब कारनामे के वजह से तोको की  फोटोस काफी वायरल हो रही हैं और आप ये जानकरऔर ज्यादा हैरान हो जायेंगे की तोको ने इंसान से कुत्ता बनने के लिए 1 या 2 नहीं बल्कि 11 लाख 63 हज़ार रुपये खर्चा किया है। कॉस्ट्यूम बनाने वाली कंपनी का कहना है। कि इस कॉस्ट्यूम को बनाना इतना आसान नहीं था। हूबहू कुत्ते जैसा बनाने के लिए उन्हें भी बहोत मेहनत करना पड़ा है।

आज युवा-युवा चिल्लाने वालों ने अपनी सत्ता में युवाओं के लिए कुछ नहीं किया...CM योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

रांची में देवेंद्र महतो ने किया अनशन खत्म करने का ऐलान, जानें सरकार के फैसले पर क्या कहा

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका