(कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया) 
वायरल

यहां खेतों में भालू बने घूम रहे हैं लोग, बंदरों को भगाने का दिलचस्प तरीका

कुछ लोग इस फोटो को देखकर खूब मौज ले रहे हैं कि अगर गलती से बंदर की जगह इंसान ने इन्हें देख लिया तो हार्ट अटैक आना तय है। तो कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।

शिवानी मिश्रा

लखीमपुर खीरी: इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी संभव है और लोग इसे समझते हैं। लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं। जो हर किसी को हैरान कर देती हैं। मगर कभी-कभी ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाते है।

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनों किसान भालू बने घूम रहे हैं। इसके पीछे की वजह है। वहां मंडराते बंदरों का आतंक बताया जा रहा है कि अपनी फसल को बंदरों से बचाने के लिए किसान भालू बनने को मजबूर हैं।

लखीमपुर खीरी जिले के किसान बंदरों के आतंक से परेशान

जानवर तो क्या इंसान भी उल्टे पैर भागने को हुए मजबूर( कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)

अब फसल बचाने की उनकी इस टेक्निक पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग ये कहकर खूब मौज ले रहे हैं कि अगर गलती से बंदर की जगह इंसान ने इन्हें देख लिया तो हार्ट अटैक आना तय है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक शख्स की फोटो और भालू की तरह दिखने वाली एक ड्रेस पहनकर खेत में घूमता नजर आ रहा है, वो भी सिर्फ इसलिए ताकि बंदर फसल बर्बाद ना कर दें। बताया जा रहा है कि लखीमपुर खीरी जिले के किसान बंदरों के आतंक से परेशान हैं। वहां मंडराती बंदरों की टोली उनकी फसल खराब कर रही है। ऐसे में बचाव के लिए अब किसानों ने ये अनोखा तरीका आजमाया है, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है।

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन