वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पापा-बिटिया का क्यूट डांस जीत रहा दिल, ‘मलंग सजना’ गाने पर नन्ही बच्ची ने मचाया धमाल; वीडियो वायरल

Cute Father Daughter Video ‘मलंग सजना’ गाने पर पापा-बिटिया का क्यूट डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। नन्ही बच्ची की मासूम अदाएं और पिता के साथ शानदार बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।

हितेश तिवारी

Father Daughter Dance Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के चेहरे पर अपने आप मुस्कान आ जा रही है। वीडियो में एक नन्ही बच्ची अपने पिता के साथ सुपरहिट गाने ‘मलंग सजना’ पर गजब का क्यूट डांस करती नजर आ रही है।

यह गाना पहले ही चार्ट बूस्टर बन चुका है, लेकिन इस वीडियो ने इसे और खास बना दिया है। बच्ची की मासूम अदाएं और पिता के साथ उसकी बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

पिता और नन्ही बच्ची का डांस सोशल मीडिया पर वायरल

वीडियो की सबसे खास बात इसकी परफेक्ट कोरियोग्राफी है। डांस स्टेप्स इतने सिंपल और स्मूथ हैं कि नन्ही बच्ची उन्हें बड़े आराम से फॉलो करती दिखती है। पिता भी पूरे डांस में बेटी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आते हैं।

दोनों की केमिस्ट्री इतनी प्यारी है कि वीडियो देखते ही देखते खत्म हो जाता है, लेकिन दिल नहीं भरता। डांस के आखिर में पिता बेटी को गोद में उठा लेते हैं और उसे घुमाते हुए मुस्कुराते नजर आते हैं। यही पल वीडियो को और भी ज्यादा खास बना देता है।

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

यह वीडियो Instagram पेज Glittergirls1719 पर अपलोड किया गया है, जहां शुभी और श्रिया नाम की बच्चियों के कई क्यूट वीडियो मौजूद हैं। इस अकाउंट को उनकी मां अंकिता चलाती हैं। वीडियो को हजारों लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, “आज इंटरनेट पर सबसे बेस्ट चीज यही है।” वहीं दूसरे ने लिखा, “नजर न लगे, बहुत प्यारा वीडियो है।” कुल मिलाकर, यह वीडियो पिता-बेटी के रिश्ते की खूबसूरती और मासूमियत को दिखाता है, जिसने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z