पाकिस्तानी एंकर का वीडियो वायरल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

पाकिस्तानी एंकर के झूठे दावों से उडी खिल्लियां, 70% बिजली बंद, हैकिंग व भारत अंधेरे में...सोशल मीडिया पर बना मजाक

पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर एक अलग ही चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी एंकर दावा कर रहा है कि भारत पर साइबर अटैक से 70 प्रतिशत बिजली उत्पादन रोक गया व पूरा भारत अंधेरे में डूब गया।

सौरभ शर्मा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे कुछ दावे इन दिनों हैरान भी कर रहे हैं और हंसी का कारण भी बन रहे हैं। हाल ही में एक पाकिस्तानी एंकर का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के हैकर्स ने भारत पर साइबर अटैक कर 70 फीसदी बिजली उत्पादन ठप कर दिया और पूरा देश अंधेरे में डूब गया। यह दावा सुनते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यह घटना पाकिस्तान में किस तरह की ‘विजयगाथाएं’ गढ़ी जा रही हैं, उसकी बानगी बनकर सामने आई है।

वीडियो में एंकर आत्मविश्वास से कहती नजर आईं कि असली लड़ाई तो पाकिस्तान के हैकर्स ने लड़ी और भारत का पूरा सिस्टम नष्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी जोड़ा कि उन्हें पता ही नहीं था कि पाकिस्तान तकनीक में इतना आगे निकल चुका है। उनके इस दावे पर लोगों ने सवाल उठाए कि क्या यह खबर पेश करने से पहले कोई स्क्रिप्ट भी देखी गई थी।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजाकिया टिप्पणियों का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स ने लिखा कि लगता है अब खबरों के लिए भी कल्पनाओं का सहारा लिया जा रहा है। किसी ने यह कह डाला कि पाकिस्तान की मीडिया अब फिल्मों की तरह स्क्रिप्टेड रिपोर्टिंग कर रही है। कुछ लोगों ने एंकर के आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कहा कि अगर झूठ बोलने का ओलंपिक होता, तो यह गोल्ड मेडल ले जातीं।

विपक्ष की एकजुटता फिर सवालों के घेरे में, विशेष सत्र की मांग पर कांग्रेस अकेली; साथ छोड़ते दिखे सहयोगी पड़ोसी मुल्क में ‘विजय’ का माहौल दावा चाहे जितना भी बेतुका हो, लेकिन पाकिस्तान में इसे बड़ी जीत की तरह पेश किया जा रहा है। जश्न, आतिशबाज़ी और मीडिया में जीत के दावे यह दिखाते हैं कि वहां की आवाम को वास्तविकता से दूर रखने के लिए झूठ किस हद तक पहुंच चुका है। इस पूरे प्रकरण से यह साफ है कि पाकिस्तान अब प्रचार की दुनिया में रहकर खुद को विजेता घोषित करने में लगा है।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक