वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पाकिस्तान की संसद में हिंदू सांसद का भाषण वायरल, अल्पसंख्यकों की धार्मिक आजादी पर उठाए बड़े सवाल

Pakistan Parliament Hindu MP पाकिस्तान की संसद में हिंदू सांसद दिनेश कुमार का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों, जबरन धर्मांतरण पर गंभीर सवाल उठाए।

हितेश तिवारी

Pakistan Minority Rights : पाकिस्तान की संसद में हाल ही में एक ऐसा भाषण हुआ, जिसने पूरे देश में चर्चा शुरू कर दी। यह भाषण पाकिस्तान के हिंदू सांसद दिनेश कुमार ने दिया, जो अपनी संसद में अल्पसंख्यक समुदायों—खासकर हिंदुओं और ईसाइयों—की धार्मिक स्वतंत्रता और जबरन धर्मांतरण के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठा रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के संविधान का अनुच्छेद 20 हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने और उसका प्रचार करने का अधिकार देता है।

लेकिन सवाल यह है कि क्या यह अधिकार अल्पसंख्यक समुदायों को वास्तव में मिल पाता है? सांसद ने कहा कि कागज़ों पर दिए गए अधिकार और जमीन पर मिलने वाली स्वतंत्रता में बहुत फर्क है। इसी वजह से उनका यह भाषण संसद के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया और लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

पाकिस्तानी मुस्लिम अल्पसंख्यकों इस्लाम में आने को कहते हैं

अपने भाषण में दिनेश कुमार ने कई उदाहरण देते हुए बताया कि पाकिस्तान में अक्सर अल्पसंख्यक समुदायों को इस्लाम अपनाने के लिए कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे पाकिस्तानी मुस्लिम भाई हमें नर्क की आग, पाप और मूर्तिपूजा जैसे शब्दों से डराकर इस्लाम में आने का निमंत्रण देते हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब संविधान सबको अपने धर्म का प्रचार करने का अधिकार देता है, तो क्या एक हिंदू या ईसाई नागरिक खुलकर अपने धर्म का प्रचार कर सकता है? सांसद ने साफ-साफ कहा कि अल्पसंख्यकों के लिए ऐसा करना लगभग असंभव है, क्योंकि उन्हें डर, विरोध या सामाजिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता केवल संविधान की किताब तक सीमित न रहे, बल्कि उसे वास्तविक जीवन में लागू किया जाना चाहिए ताकि अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें।

लोगों ने अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों  को लेकर चिंता जताई

दिनेश कुमार के भाषण का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंचा, लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने कहा कि यह भाषण पाकिस्तान की असल स्थिति को सामने लाता है और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बनता है। बहुत से लोगों ने सांसद की बहादुरी की तारीफ की और कहा कि ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलने की जरूरत है।

हालांकि कुछ लोगों ने उनकी बातों की आलोचना भी की, लेकिन ज्यादातर टिप्पणियों में यह देखा गया कि लोग पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के धार्मिक अधिकारों और धर्मांतरण की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। कई लोगों ने सुझाव दिया कि पाकिस्तान को अपने संविधान में मौजूद अधिकारों को सच में लागू करना चाहिए ताकि हर नागरिक बिना डर-भय के अपने धर्म का पालन कर सके। सांसद का यह भाषण अब देश और विदेश में बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्कियान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता