Pic : VIDEO NATION 
वायरल

नोरा फतेही के इस गाने पर छोटे बच्चे ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल, मिनटों में वायरल हुआ Video

दामिनी सिंह

नई दिल्ली : सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वक्त एक छोटे बच्चे का वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह वीडियो किसी स्कूल फंक्शन का है। जहां पर स्कूली ड्रेस में एक छोटा बच्चा डांस (Dance Video) के लिए स्टेज पर आता है और धमाल मचा देता है। जिसे अब खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। 

दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चा कैसे नोरा फतेही के गाने 'गर्मी' पर गजब के डांस मूव्स दिखा रहा है। बच्चा डांस के दौरान ऐसे-ऐसे स्टेप्स कर रहा है कि कुछ स्टेप्स में तो उसने नोरा को भी पीछे छोड़ दिया। वीडियो में बच्चा इतना जबरदस्त डांस कर रहा है कि उसे देखकर आप भी थिरकने को मजबूर हो जाएंगे। यह डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

गौरतलब है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो को videonation.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। आपको बता दें कि बच्चे के इस डांस वीडियो को अब तक 4 हजार 500 से भी ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो देख  यूजर्स इस पर तरह-तरह के रिएक्शन भी दे रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा