वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

न्यूजीलैंड के टूरिस्ट को दिल्ली में ई-रिक्शा चालक ने किया आपत्तिजनक ऑफर, वीडियो वायरल

Delhi E-rickshaw Controversy : न्यूजीलैंड से भारत घूमने आए डेविड जिओ को दिल्ली में एक ई-रिक्शा चालक ने जबरन रेड लाइट एरिया ले जाने की कोशिश की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

हितेश तिवारी

Red Light Area Offer Case : राजधानी दिल्ली में एक विदेशी पर्यटक के साथ हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न्यूजीलैंड से भारत घूमने आए डेविड जिओ नाम के टूरिस्ट ने दावा किया है कि एक ई-रिक्शा चालक ने उन्हें जबरन रेड लाइट एरिया ले जाने की कोशिश की।

डेविड एयरपोर्ट जाने के लिए निकले थे, लेकिन चालक रास्ते में उन्हें “एस्कॉर्ट” ऑफर करने लगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

ई-रिक्शा वाले ने विदेशी पर्यटक को दिया आपत्तिजनक ऑफर

वीडियो में ई-रिक्शा चालक कथित तौर पर 18 से 20 साल की लड़कियों का जिक्र करते हुए डेविड को मनाने की कोशिश करता दिख रहा है। डेविड बार-बार “No” कहते हैं और पूछते हैं कि उन्हें ऐसा ऑफर क्यों दिया जा रहा है। दूसरे वीडियो में जब डेविड चालक से उसका नाम पूछते हैं, तो वह खुद को ‘फरोज’ बताता है।

एयरपोर्ट छोड़ने के बजाय वह लगातार अपनी बात मनवाने का दबाव बनाता नजर आता है। डेविड ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए पर्यटकों को सलाह दी कि दिल्ली में यात्रा के दौरान विश्वसनीय सेवाओं, जैसे Uber, का इस्तेमाल करें।

पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने दिल्ली पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे लोग देश की छवि खराब करते हैं, जबकि अन्य ने पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी।

फिलहाल यह मामला ऑनलाइन चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग चाहते हैं कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि विदेश से आने वाले मेहमानों को सुरक्षित अनुभव मिल सके।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव