वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

नई चमचमाती Scorpio-N पर किसी ने उतार दी जलन, बोनट से छत तक खरोंच देख टूट गया मालिक का दिल

Car Vandalism Video सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नई महिंद्रा Scorpio-N को किसी अज्ञात शख्स ने बुरी तरह खरोंच दिया। यह घटना जलन और नकारात्मक सोच की भयावह तस्वीर दिखाती है।

हितेश तिवारी

Jealousy Viral Video : भारत में कार खरीदना सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि सालों की मेहनत और सपनों का नतीजा होता है। लोग अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा जोड़कर अपनी पसंदीदा गाड़ी घर लाते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस खुशी पर पानी फेर दिया है।

वीडियो में एक काले रंग की नई महिंद्रा Scorpio-N खड़ी दिखाई देती है, जिसे किसी अज्ञात शख्स ने बुरी तरह खरोंच दिया है। पहली नजर में गाड़ी ठीक लगती है, लेकिन जैसे ही कैमरा पास जाता है, गाड़ी की हालत देखकर दिल टूट जाता है। बोनट, दरवाजों, पिलर्स और यहां तक कि छत तक किसी नुकीली चीज से खरोंचें मारी गई हैं।

गाड़ी की हालात देख शख्स भावुक हुआ

यह वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल @shubham_mr.fit से शेयर किया गया है। वीडियो में मौजूद शख्स भावुक होते हुए कहता है कि किसी ने पूरा समय निकालकर गाड़ी के हर हिस्से को जानबूझकर खराब किया है। यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश लगती है।

वह कहता है कि जिसने यह किया, शायद वह खुद जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाया, इसलिए किसी और की मेहनत से खरीदी गई चीज को नुकसान पहुंचाया। वीडियो के कैप्शन में साफ लिखा है- “जलन देख रहे हैं…”, जो पूरी कहानी खुद बयां कर देता है।

यूजर्स ने गाड़ी मालिक के लिए सहानुभूति जताई

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने गाड़ी मालिक के दर्द को महसूस करते हुए सहानुभूति जताई। किसी ने लिखा कि गाड़ी तुम्हारी है, लेकिन दुख हमें भी हो रहा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे समाज में बढ़ती नकारात्मक सोच और जलन की मानसिकता का उदाहरण बताया।

कई यूजर्स ने सलाह दी कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। यह घटना सिर्फ एक गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की नहीं, बल्कि उस सोच को उजागर करती है, जहां लोग तरक्की देखकर प्रेरित होने के बजाय उसे तोड़ने पर उतर आते हैं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति