सड़क पर मारपीट करती लड़कियां (सोर्स: सोशल मीडिया) 
वायरल

Viral Video: पहले बात फिर लात, आखिर में नाली में जा गिरी लड़की...लड़ाई का वायरल वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

सोशल मीडिया पर नेपाल की सड़कों का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। किसी बात को लेकर पहले बहस शुरू होती है फिर यह मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है।

आकाश मसने

नवभारत डिजिटल डेस्क: जब भी लड़कियों की लड़ाई होती हो हैरान कर देती है। ऐसा ही एक वीडियो नेपाल से आया है। यहां की सड़कों पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पहले आपस में बहस होती है, फिर हाथापाई और अंत में घूंसे-लात चलते दिखाई दे रही है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क किनारे कुछ लड़कियां खड़ी है, पहले उनमें आपस में तीखी बहस हाेती है, बहस इतनी बढ़ जाती है कि वो खड़ी दो लड़कियां आपस में भिड़ जाती है। एक लड़की दूसरी को धक्का दे देती है, जिसके बाद बात हाथापाई तक पहुंच जाती है।

चलने लगे लात-घूंसे

यह लड़ाई कुछ ही देर में हिंसक हो जाती है और लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगती हैं। 16 सेकेंड के इस वीडियो में एक चौंकाने वाला मोमेंट तब आता है, जब एक लड़की दूसरी लड़की को नाली में धक्का दे देती है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। आसपास के लोग यह लड़ाई देखते रहे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की।

देखे वीडियो

नाले में गिरी लड़की को दो लड़कियां ने निकाला

लड़की नाली में गिरने के बाद वहां खड़ी सभी लड़कियां हंसने लगती हैं। हालांकि बाद में दो लड़कियां उसकी मदद करती है और नाली में गिरी लड़की का बाहर निकालती है। यह घटना नेपाल की एक व्यस्त सड़क पर हुई, जहां सड़क के दोनों तरफ इमारतें और वाहन दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे फनी बताते हुए मीम्स बनाए, तो कुछ ने इस तरह की हिंसा की निंदा की। स्ट्रीट फाइट के इस वायरल वीडियो को एक्स हैंडल @gharkekalesh पर भी शेयर किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट