वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

NCR की हाई-राइज लाइफ पर वायरल वीडियो, ‘माचिस के डिब्बे जैसे घर’ बोलकर महिला ने दिखाई सच्चाई

High Rise Apartments Lifestyle Reality : एक वायरल वीडियो में महिला ने NCR की हाई-राइज लाइफ को ‘माचिस के डिब्बे जैसे घर’ बताते हुए शहर की सच्चाई दिखाई।

हितेश तिवारी

Urban Loneliness Viral Video : दिल्ली NCR की चमक-दमक और करियर के अवसरों के बीच छिपी सच्चाई को एक वायरल वीडियो ने सामने ला दिया है। इस वीडियो को Ishana Nautiyal Chamoli ने शेयर किया है, जो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और फिलहाल NCR में रह रही हैं।

वीडियो में उन्होंने हाई-राइज बिल्डिंग्स के बीच की जिंदगी को बेहद सादगी से दिखाया है। ऊंची-ऊंची इमारतों में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन फिर भी एक अजीब सा अकेलापन महसूस होता है, जहां पड़ोसी भी एक-दूसरे को नहीं जानते।

हाई-राइज बिल्डिंग्स में बिता रहे जीवन का सच

वीडियो में ईशाना अपने 19वें फ्लोर के फ्लैट से पूरी सोसाइटी का व्यू दिखाती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि ये घर “माचिस के डिब्बों” जैसे लगते हैं। नीचे उनके बेटे को क्रिकेट खेलते हुए भी दिखाया गया है, जो इस आधुनिक शहरी जीवन की झलक पेश करता है।

कुछ सेकंड का यह वीडियो NCR के शहरों में रहने वाले लोगों की दिनचर्या और लाइफस्टाइल को करीब से दिखाता है- जहां सुविधाएं तो हैं, लेकिन रिश्तों की गर्माहट अक्सर कम महसूस होती है।

लोगों ने कमेंट कर लिखा- मजबूरी सब करवाती है

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे शहर की सच्चाई बताया, तो कुछ ने महिला को गांव लौटने की सलाह दी।

कई लोगों ने इसे मजबूरी का नाम दिया, जहां बेहतर करियर और सुविधाओं के लिए लोग इस तरह की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। यह वीडियो एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि क्या विकास और सुविधाओं की दौड़ में हम कहीं न कहीं अपनी सादगी और अपनापन खोते जा रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट