वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मुंबई में विदेशी महिला व्लॉगर से बदसलूकी, फोटो की जिद पर 15 मिनट तक पीछा करने का आरोप

Foreign Women Travel Vlogger Harassed : मुंबई घूमने आई विदेशी ट्रैवल व्लॉगर Ines Faria ने दावा किया है कि दो लोगों ने फोटो की जिद में करीब 15 मिनट तक उनका पीछा किया। लोगों ने माफी और सख्त कार्रवाई की।

हितेश तिवारी

Mumbai Travel Vlogger Harassment Case : सोशल मीडिया पर महिलाओं से बदसलूकी के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में अब मुंबई से एक मामला चर्चा में है। विदेशी ट्रैवल व्लॉगर Ines Faria ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया कि दो लोगों ने फोटो खिंचवाने की जिद में करीब 15 मिनट तक उनका पीछा किया।

उन्होंने बताया कि भारत में दो महीने की यात्रा के दौरान यह पहला मौका था, जब उन्हें ऐसा अनुभव हुआ। वीडियो में वह सार्वजनिक स्थान पर चलती दिख रही हैं और दो व्यक्ति लगातार उनके पीछे नजर आ रहे हैं।

मुंबई में विदेशी महिला ट्रैवल व्लॉगर के साथ बदसलूकी

क्लिप में एक व्यक्ति बार-बार उनसे फोटो लेने की बात करता दिखता है, जबकि व्लॉगर मना करती रहती हैं। आरोप है कि मना करने के बावजूद दोनों पीछे हटने के बजाय और करीब आने की कोशिश करते रहे। एक समय पर महिला ने खुद को दूर रखने के लिए हल्का धक्का भी दिया।

वीडियो में वह बाहर से शांत दिखती हैं, लेकिन चेहरे पर असहजता साफ झलकती है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि यह अनुभव परेशान करने वाला था, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ज्यादातर लोगों का व्यवहार अच्छा और स्वागत करने वाला रहा है।

महिलाओं की सुरक्षा पर लोगों ने सवाल उठाए

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने माफी मांगते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि बार-बार मना करने के बाद भी उन लोगों को क्यों लगा कि जवाब बदल जाएगा।

वहीं कई यूजर्स ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी। इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा और ‘ना’ का सम्मान करने की जरूरत पर चर्चा छेड़ दी है।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद