वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती वंदे भारत में घुसने की कोशिश, फिसला शख्स; लोको पायलट की समझदारी से टली बड़ी दुर्घटना

Vande Bharat Express : कानपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश का वीडियो वायरल हो रहा है। शख्स फिसलकर ट्रेन के साथ घसीटने लगा, लेकिन लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

हितेश तिवारी

Moving Train Incident : भारत में चलती हुई ट्रेन पकड़ना कुछ लोगों को अब आम बात लगने लगी है, लेकिन हकीकत में यह बेहद खतरनाक होता है। रेलवे नियमों के मुताबिक चलती ट्रेन पकड़ना अपराध है, जिस पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) 1000 रुपये तक का जुर्माना या 6 महीने तक की जेल की कार्रवाई कर सकती है।

इसके बावजूद ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कम देखने को मिलती है, जिससे लोगों का हौसला बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों में चलती ट्रेनों को पकड़ने के कई वीडियो सामने आए हैं। इसी कड़ी में अब कानपुर-दिल्ली रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

चलती वंदे भारत पकड़ने में फिसला यात्री

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वंदे भारत एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म से निकल रही होती है और तभी एक शख्स दौड़ते हुए लोको पायलट के केबिन में घुसने की कोशिश करता है। शुरुआत में ऐसा लगता है कि वह आराम से अंदर चढ़ जाएगा, लेकिन हाथ में सामान और बैग होने की वजह से उसका पैर फिसल जाता है।

इसके बाद वह ट्रेन के साथ घसीटने लगता है, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं। इसी दौरान लोको पायलट स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत ट्रेन रोक देता है। ट्रेन रुकते ही पीछे मौजूद यात्री भी दौड़कर मदद के लिए पहुंच जाते हैं। लोको पायलट की इस इंसानियत और सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है

यह घटना एक कड़ी चेतावनी भी है कि इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ट्रेन किसी का इंतजार नहीं करती और कुछ सेकंड की जल्दबाजी जिंदगी भर का पछतावा बन सकती है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @shueblifts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिन्हें शुएब शेख बताया जा रहा है।

पोस्ट को अब तक करीब 1 करोड़ 12 लाख व्यूज और 1 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर नाराजगी जता रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि पैसे से टिकट खरीदी जा सकती है, लेकिन सिविक सेंस नहीं। कुल मिलाकर, यह घटना सभी के लिए सबक है कि ट्रेन पकड़ने के लिए समय से पहुंचें और अपनी जान की कीमत समझें।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?