वायरल

मौत की चंगुल से बाल-बाल बचा पर्वतारोही, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

काजल चोपड़े

नई दिल्ली, अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) हो जाते है, जिसे देख सबके होश उड़ जाएं। सोशल मीडिया पर कभी कभी कुछ भयंकर दुर्घटना (Accident Viral Video) के वीडियो वायरल होते रहते है, इन वीडियो को देखकर लगता है कि, इस हादसे में किसी का बचना संभव नहीं है। लेकिन, उस दुर्घटना में किसी को भी कुछ भी नहीं होता। अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पाकिस्तान (Pakistan) का है। यहां पर एक स्पैंटिक (Spantik) पहाड़ी के बेस कैंप का है, जहां कुछ पर्वतारोहियों (Mountaineer) ने अपने तंबू गाड़ रखे हैं। तंबुओं के आस-पास दो पर्वतारोही घूम रहे थे, तभी अचानक एक भारी भरकम पत्थर पहाड़ी से लुढ़कर पर्वतारोही के पास से निकल जाता है। इस हादसे में पर्वतारोही बाल- बाल बचता है। यह भारी पत्थर इतनी तेजी से पर्वतारोही के पास से निकल जाता है जिसे देख हर कोई हैरान रह जाएं। यह पत्थर इतना भारी है कि, यदि यह गलती से भी उस पर्वतारोही को लग जाता तो उसकी मौत हो जाती। 

इस पूरी घटना का वीडियो बना रहा एक अन्य पर्वतारोही भी यह दृश्य देखकर काफी डर जाता है। इतना ही नही डर के वजह से उसकी चीख निकल जाती है। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट्स कर रहे हैं। 

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप