वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मां की पहली फ्लाइट और जन्मदिन बना खास, इंडिगो क्रू ने जीत लिया दिल; इमोशनल वीडियो वायरल

Mother First Flight : एक बेटे ने अपनी मां को पहली बार फ्लाइट में बैठाकर यादगार पल दिया। मां की खुशी पर इंडिगो एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स ने ऐसा सरप्राइज दिया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Indigo Crew Surprise : पहली फ्लाइट किसी के लिए भी जिंदगी का खास और यादगार अनुभव होती है, खासकर तब जब यह मौका मां को मिले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक इमोशनल वीडियो में एक बेटे ने अपनी मां को पहली बार हवाई जहाज में सफर कराने का सपना पूरा किया।

इस सफर की खास बात यह थी कि जिस दिन मां ने पहली फ्लाइट ली, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। वीडियो में मां के चेहरे की सादगी भरी मुस्कान और आंखों में झलकती खुशी लोगों का दिल छू रही है। बेटे यश शर्मा ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

क्रू मेंबर ने मनाया दादी का जन्मदिन

वीडियो की शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस की क्रू मेंबर सुहानी यश के सामने खड़ी नजर आती हैं। उनके हाथ में एक छोटा सा नोट होता है, जिसे वह यश को देती हैं। नोट लेते हुए यश कहते हैं, “We are so grateful, Suhani।” यश वीडियो में बताते हैं कि आज उनकी मां की पहली फ्लाइट है और साथ ही उनका जन्मदिन भी।

इसके बाद इंडिगो क्रू ने मां के इस खास दिन को और भी यादगार बना दिया। क्रू मेंबर्स की इस छोटी सी लेकिन दिल से की गई कोशिश ने पूरे सफर को एक सेलिब्रेशन में बदल दिया, जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

यश ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में इंडिगो क्रू की जमकर सराहना की है। उन्होंने लिखा कि इंडिगो टीम ने ट्रैवल को सिर्फ यात्रा नहीं, बल्कि एक खूबसूरत याद में बदल दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं। कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स मां को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं और बेटे की तारीफ कर रहे हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में भी कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “इतना कुछ ससुराल के लिए करती तो दादी जमीन तुम्हारे नाम कर देतीं।” कुल मिलाकर यह वीडियो मां-बेटे के रिश्ते, छोटी खुशियों और इंसानियत की खूबसूरती को बखूबी दिखाता है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप