- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Indigo Flight Delhi Pune Bomb Threat Emergency Landing Security Alert
IndiGo Flight Threat: हवा में था विमान तभी मिला धमकी भरा नोट, पुणे में हुई लैंडिंग; आरोपी की तलाश तेज
IndiGo Flight Threat: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को मिली धमकी। पुणे एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां।
- Written By: प्रिया जैस

इंडिगो फ्लाइट (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Pune Airport: दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा पत्र मिला है। पुणे में विमान की लैंडिंग हुई और फिर यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।
इंडिगो की तरफ से बताया गया कि 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 2608 में उतरते ही सुरक्षा खतरे की जानकारी मिली। तय प्रोटोकॉल के अनुसार, हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया और स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर के अनुसार पूरी तरह सहयोग किया। फ्लाइट के सभी यात्री और क्रू सुरक्षित बाहर उतर गए। हम अपने ग्राहकों, क्रू, और विमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
पुणे एयरपोर्ट पर उतारे यात्री
इंडिगो की फ्लाइट को धमकी भरा नोट मिला। हालांकि, विमान पुणे हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए। इसके बाद विमान की जांच की गई।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
‘उसे पिता कहने में शर्म आती है’, नसरापुर हत्याकांड के आरोपी के परिवार ने की कड़ी से कड़ी सजा की मांग
मोबाइल पासवर्ड ना बताने पर पत्नी की बैट से की दनादन पिटाई, मंत्री अतुल सावे के OSD पर हत्या के प्रयास का मामला
मुंह में ठूंसा मोजा, सीने पर वार के निशान, नसरापुर हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
बम से उड़ाने की मिली धमकी
बता दें कि इससे पहले इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में रविवार को बम होने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया था। यह मामला दिल्ली से बागडोगरा जा रही इंडिगो फ्लाइट संख्या 6ई-6650 से जुड़ा था। लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें – अखबार ने उठाया सवाल…तो बाल ठाकरे ने ऑफिस में भिजवा दिया अपना चांदी का सिंहासन! पढ़िए पूरा किस्सा
पुलिस के अनुसार, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के माध्यम से सूचना मिली कि उड़ान के दौरान विमान में बम होने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही सभी सुरक्षा मानकों और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान ने सुबह 9:17 बजे सुरक्षित रूप से लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में पार्क कराया गया।
टिशू पेपर पर मिला नोट
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच के दौरान विमान के अंदर से टिशू पेपर पर हाथ से लिखा हुआ एक नोट बरामद हुआ, जिस पर लिखा था, ‘प्लेन में बम।’ इसी नोट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने जांच को और अधिक गंभीरता से आगे बढ़ाया।
पुलिस ने बताया कि इंडिगो फ्लाइट में कुल 222 यात्री और 8 शिशु सवार थे। इसके अलावा विमान में 2 पायलट और 5 क्रू मेंबर मौजूद थे। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को विमान से बाहर निकाल लिया गया। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। जल्द ही झूठी सूचना देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indigo flight delhi pune bomb threat emergency landing security alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांची रेलवे स्टेशन बना आधुनिकता का नया प्रतीक, अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकास कार्य हुआ पूर्ण
May 05, 2026 | 05:45 PMNashik TCS Case: आरोपियों को भेजा सेंट्रल जेल, अदालत ने ठुकराई दलीलें, जानें निदा खान के वकील ने क्या कहा?
May 05, 2026 | 05:43 PMएकनाथ शिंदे: दिव्यांग महिला की पुकार पर रोका काफिला, बेटे के रोजगार का मुद्दा तुरंत सुलझाया
May 05, 2026 | 05:41 PMहैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 05:34 PMअब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर
May 05, 2026 | 05:31 PMबुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें
May 05, 2026 | 05:29 PMगुजरात में महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
May 05, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM













