सैलून पहुंचा बंदर AI Image
वायरल

सैलून पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठकर कराने लगा मसाज; VIDEO देख लोग बोले- बिल कौन देगा?

Monkey Salon Video: सैलून में पहुंचकर कुर्सी पर बैठा बंदर नाई से बॉडी मसाज कराने लगा। ‘मोंकेश भाई’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे देखकर लोग मजेदार कमेंट कर बिल पूछ रहे हैं।

अर्पित शुक्ला

Monkey Salon Massage Viral Video: दिनभर की भागदौड़ और थकान मिटाने के लिए लोग अक्सर सैलून जाकर मसाज करवाते हैं। लेकिन जरा सोचिए, अगर कोई बंदर भी सैलून की कुर्सी पर बैठकर आराम से बॉडी मसाज कराने लगे तो नजारा कैसा होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट रही है। वीडियो में बंदर सैलून की कुर्सी पर इस अंदाज में बैठा नजर आ रहा है, जैसे वह कोई VIP ग्राहक हो।

सैलून की कुर्सी पर आराम से बैठा बंदर

वायरल वीडियो में एक बंदर अचानक नाई की दुकान में पहुंचता दिखाई देता है। इसके बाद वह बिना किसी झिझक के सीधे सैलून की कुर्सी पर जाकर बैठ जाता है। उसका अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वह काफी थका हुआ है और अब सिर्फ आराम करना चाहता है। बंदर के हाव-भाव भी काफी मजेदार हैं।

नाई ने शुरू कर दी बंदर की मसाज

बंदर को कुर्सी पर बैठे देखकर नाई ने भी उसे भगाने के बजाय उसके साथ दोस्ताना व्यवहार किया। इसके बाद नाई बंदर की बॉडी मसाज करने लगता है। वीडियो में बंदर आंखें बंद किए आराम से मसाज का आनंद लेता नजर आ रहा है, जबकि नाई भी बड़े आराम से उसकी मालिश करता दिखाई देता है।

‘मोंकेश भाई’ का वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @divya177kumari नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘मोंकेश भाई मसाज का आनंद ले रहे हैं।’ वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

मसाज का बिल कौन देगा?

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए। कई लोगों का सवाल था कि आखिर इस मसाज का बिल कौन चुकाएगा? कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि मोंकेश भाई ने बिना एक रुपया खर्च किए फुल-बॉडी मसाज का मजा ले लिया। वहीं, कुछ लोगों ने लिखा कि अगर नाई टिप का इंतजार कर रहा है तो शायद उसे बंदर के बटुए का इंतजार करना पड़ेगा।

राजभर के बंटवारे वाले बयान पर सपा सांसद की दो टूक, बोले- यह सिर्फ दिवास्वप्न, युवाओं के दम पर संवरेगा UP

IIT में क्यों टूट रही छात्रों की सांसें? 20 साल में 171 मौतें, क्या डिप्रेशन और तनाव से जूझ रहे हैं IITian

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में 105 बार चोरी हुई, CCTV से खुला राज; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT

जमुई छात्रा से छेड़खानी! वायरल VIDEO के बाद महिला आयोग सख्त; SP को दिए गिरफ्तारी के निर्देश

भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड समझौते को हरी झंडी, दशहरा पर 20 अक्टूबर से होगा लागू; पीयूष गोयल ने की घोषणा