Monkey in Auditorium : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों को हैरान करने के साथ-साथ हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। कई बार लोग कहीं घूमते हुए या किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए ऐसी चीजें देख लेते हैं, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होती।
ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर अचानक लोगों के बीच पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑडिटोरियम में कई महिलाएं और पुरुष बैठे हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह गुजरात में जनगणना 2026 की एक प्रशिक्षण कार्यशाला थी, जहां प्रतिभागी अपनी ट्रेनिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान एक बंदर वहां पहुंच जाता है और बिना किसी डर या घबराहट के आराम से कुर्सियों के बीच बैठ जाता है।
पहले वह एक कुर्सी के हैंडल पर बैठा दिखाई देता है और फिर कुछ देर बाद आगे की सीट पर जाकर आराम से बैठ जाता है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वहां मौजूद लोगों ने भी ज्यादा घबराहट नहीं दिखाई। कई लोग अपनी सीट पर बैठे रहे जबकि कुछ लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल निकालकर इस अनोखे पल को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें : Google में नौकरी मिलते ही मां की आंखों में आए आंसू, बेटे के लिए माता-पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि एक बंदर गुजरात की 2026 जनगणना प्रशिक्षण कार्यशाला में बेझिझक शामिल हो गया और महिला प्रतिभागियों के बीच बैठ गया।
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "ये इंस्पेक्टर है, अपना काम देखने आया है।" दूसरे यूजर ने मजाक में कहा, "कम से कम एक प्रतिभागी ऐसा है जो फोन में व्यस्त नहीं है।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "वो सिर्फ AC की हवा खाने आया है।"