योगी के मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान वायरल 
वायरल

योगी के मंत्री लगाएंगे कूड़े से सोना बनाने की मशीन, VIDEO देख भूल जाएंगे आलू से सोना वाले मीम्स

यूपी के मंत्री धर्मपाल सिंह वीडियो में एक समाचार चैनल से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान 'कूड़े से सोना' बनाने वाली मशीन लगाने का काम चल रहा है।

अर्पित शुक्ला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उनका कहना है कि जल्‍द ही कूड़े से सोना बनाने की मशीन बनने वाली है, जो मेरठ में लगेगी। मंत्रीजी के इस बयान से विपक्षियों को तंज कसने का मौका दे दिया है। वीडियो में धर्मपाल सिंह एक समाचार चैनल से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मेरठ में नालों की सफाई के दौरान 'कूड़े से सोना' बनाने वाली मशीन लगाने का काम किया जा रहा है। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्षी नेता और अन्य लोग आलोचना कर रहे हैं या मज़ाक भी उड़ा रहे हैं।

क्‍या कहा मंत्री जी ने?

मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक न्यूज चैनल से कहा कि नालियों से गीला कूड़ा निकालकर वहीं, छोड़ देते हैं. वो कूड़ा फिर नालियों में पहुंच जाता है. इस कूड़े का सही से निस्‍तांरण करने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि यहां कूड़े से कांचन बनाने की योजना है यानि कूड़े से सोना बनाना है। वो मशीन जल्‍द तैयार होने जा रही है। थोड़ी समस्‍या है, जब वो हो जाएगी, तब मेरठ में कूड़े से सोना बनेगा।

अखिलेश यादव ने कसा तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'कूड़े से सोना बनाने' की मशीन लगाने वाले बयान पर कहा कि 'उप्र के दुग्ध मंत्री जी से आग्रह है कि वो पहले कन्नौज में बने-बनाए काउ मिल्क प्लांट को ही चलाकर दुध-किसानों के लिए कुछ आमदनी की व्यवस्था कर दें, फिर ‘कूड़े से सोना बनाने की मशीन' की बात करें।'

उन्होंने आगे कहा कि 'लगता है भाजपा में दूर की फेंकने का ‘कम्पटीशन' (प्रतियोगिता) चल रहा है. शायद मंत्री जी का तात्पर्य ये है कि भाजपाई भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि अब वो कूड़े के ठेकों से भी सोना ख़रीदने भर का कमीशन निकाल लेने की योजना पर कार्य कर रहे हैं. ये तो वो भी जानते हैं कि इस बात का अर्थ वो नहीं हो सकता है जो सीधे निकल रहा है, दरअसल वो संकेतों में बात कर रहे हैं।'

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM