वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मस्ती के नाम पर खतरनाक स्टंट: मेट्रो गेट खुलते ही सहेली को लात मारकर प्लेटफॉर्म पर गिराया, वीडियो वायरल

Dangerous Prank Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक मेट्रो वीडियो ने लोगों को गुस्से में ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो का गेट खुलता है, एक सहेली दूसरी को पीछे से लात मार देती है।

हितेश तिवारी

Metro Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को नाराज कर दिया है। इस वीडियो में दो सहेलियां मस्ती के नाम पर ऐसा खतरनाक स्टंट करती नजर आ रही हैं, जो किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था। वीडियो मेट्रो स्टेशन का बताया जा रहा है, जहां दोनों सहेलियां मेट्रो के अंदर खड़ी होकर वीडियो रिकॉर्ड कर रही होती हैं।

जैसे ही मेट्रो का गेट खुलता है, पीछे खड़ी सहेली अचानक आगे खड़ी सहेली को जोर से लात मार देती है। लात लगते ही वह संतुलन खो बैठती है और सीधे मेट्रो प्लेटफॉर्म पर जा गिरती है। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो जाता है।

वायरल होने के चक्कर में की खतरनाक हरकत

वीडियो देखकर साफ लगता है कि यह सब जानबूझकर किया गया और पहले से स्क्रिप्टेड था। गिरने वाली सहेली को कोई गंभीर चोट नहीं लगती और वह हंसते हुए दोबारा मेट्रो के अंदर चली जाती है। हालांकि, लोगों का गुस्सा इसी बात पर है कि मस्ती और लाइक्स के चक्कर में इतनी खतरनाक हरकत की गई।

मेट्रो प्लेटफॉर्म पर गिरना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। अगर उसी वक्त कोई ट्रेन आ जाती या संतुलन बिगड़ने से सिर या शरीर को गंभीर चोट लग जाती, तो यह मजाक जानलेवा हादसे में बदल सकता था। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बिल्कुल भी मजेदार नहीं मान रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताया, तो कुछ ने कानूनी कार्रवाई की मांग भी कर डाली। एक यूजर ने लिखा, “अगर ऐसे दोस्त हों तो दुश्मन ही अच्छे हैं।” वहीं दूसरे ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर इस तरह के स्टंट करने वालों पर सख्त जुर्माना लगना चाहिए।

कुछ यूजर्स ने मेट्रो प्रशासन से भी सवाल किया कि स्टेशन पर सुरक्षा के बावजूद इस तरह की हरकत कैसे हो गई। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि सोशल मीडिया के लिए बनाया गया कंटेंट अगर सुरक्षा को नजरअंदाज करे, तो वह न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरा बन सकता है। मस्ती अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर जिम्मेदारी और समझदारी उससे कहीं ज्यादा जरूरी है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन