वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मेट्रो स्टेशन पर हुई रिंग सेरेमनी, इंतजार और नाराजगी के बीच बना यादगार पल; वीडियो वायरल

Metro Station Roka : दो घंटे इंतजार के बाद नाराज चाची ने मेट्रो स्टेशन पर ही रोका करवा दिया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोग इसे यादगार और साहसी कदम बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Ring Ceremony at Metro : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रोका और रिंग सेरेमनी किसी बैंक्वेट हॉल या घर में नहीं, बल्कि मेट्रो स्टेशन पर होती नजर आ रही है।

वीडियो की शुरुआत में दूल्हा बनने वाला युवक अपने परिवार के साथ मेट्रो स्टेशन पर खड़ा दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि वे लोग लड़की वालों का इंतजार कर रहे थे, लेकिन समय बीतता गया और कोई नहीं पहुंचा। करीब दो घंटे तक इंतजार के बाद परिवार के कुछ सदस्य नाराज हो गए।

चाची मेट्रो स्टेशन पर ही करा दिया रोका

इसी दौरान युवक की चाची का सब्र टूट जाता है और वह वहां से जाने लगती हैं। हालांकि लड़का उन्हें मना कर थोड़ी देर और रुकने के लिए तैयार कर लेता है। लेकिन जब इंतजार और लंबा हो जाता है तो चाची मेट्रो स्टेशन पर ही रोका का सामान निकाल लेती हैं।

वीडियो में वह कहती सुनाई देती हैं कि लड़की वालों को यह देखना चाहिए कि हम यहीं रोका कर रहे हैं। लड़का उन्हें समझाने की कोशिश करता है कि यह मेट्रो स्टेशन है, लेकिन चाची अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वहीं रस्म शुरू कर देती हैं।

लोगों ने इसे यादगार कदम बताया

इसके बाद मेट्रो स्टेशन पर ही रोका और रिंग सेरेमनी की रस्म निभाई जाती है। दूल्हा-दुल्हन बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। यह पूरा नजारा वहां मौजूद लोगों के लिए भी हैरान करने वाला था।

वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट urs_.rajat__ से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं- कुछ लोग इसे यादगार और साहसी कदम बता रहे हैं, तो कुछ लड़के की भावनाओं को लेकर सहानुभूति जता रहे हैं।

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी