वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मेघालय में सड़क किनारे बोतलें फेंक रहा था परिवार, विदेशी ने ऐसे सिखाया सबक कि वीडियो हो गया वायरल

Clean India Awareness : मेघालय में प्लास्टिक बोतलें सड़क किनारे फेंकते एक परिवार को विदेशी ने टोका, फिर जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Meghalaya Viral Video : प्लास्टिक बोतलों को डस्टबिन में फेंकना एक सामान्य सी बात लगती है, लेकिन हकीकत में इसे मानने वाले लोग कम ही नजर आते हैं। यही वजह है कि मेघालय जैसी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली से भरपूर जगहें भी कचरे से अछूती नहीं रह पातीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी लापरवाही की ओर इशारा करता है, जिसमें एक भारतीय परिवार सड़क किनारे प्लास्टिक की बोतलें फेंककर आगे बढ़ने वाला था। तभी वहां मौजूद एक विदेशी ने उन्हें रोका और ऐसा सबक सिखाया कि पूरा इंटरनेट इस वीडियो की तारीफ करता नजर आ रहा है।

विदेशी नागरिक ने सिखाया सफाई का सबक

वीडियो में सबसे पहले paduhaki नाम का इंस्टाग्राम पेज चलाने वाला विदेशी उस परिवार की फोटो खींचता दिखाई देता है। इस दौरान उसका लहजा न तो गुस्से से भरा होता है और न ही अपमानजनक, बल्कि प्रकृति को लेकर चिंता साफ झलकती है।

इसके बाद वह कैमरे पर उस परिवार को दिखाते हुए कहता है कि यही वे “जेंटलमैन” हैं, जिन्होंने सड़क किनारे प्लास्टिक की बोतलें फेंकी थीं। विदेशी का मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था।

यूजर्स ने विदेशी नागरिक की जमकर तारीफ की

इसके तुरंत बाद परिवार की ओर से सफाई दी जाती है कि वहां कोई डस्टबिन नहीं था, इसलिए बोतलें वहीं फेंक दी गईं। लेकिन समस्या का समाधान भी उसी वक्त सामने आ जाता है। विदेशी की बात सुनकर परिवार के एक सदस्य को वापस जाकर सड़क किनारे फेंकी गई बोतलें उठानी पड़ती हैं। इसके बाद सभी मिलकर उन बोतलों को हटाते हैं।

यह पूरा दृश्य वीडियो में कैद है, जिसे देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि अगर भारत आए विदेशी इतने जागरूक हो सकते हैं, तो देश के नागरिक क्यों नहीं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स विदेशी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “अब समझ आया कि असल में आउटसाइडर कौन है।” वहीं कई लोगों ने इसे पर्यावरण के प्रति सीख देने वाला वीडियो बताया है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां