मेऱठ वायरल वीडियो सोर्स (सोशल मीडिया)
वायरल

एक बाइक, छह सवार और हथेली पर जान! मेरठ में स्कूली छात्रों का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Viral Video: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वायरल हुआ वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में 6 स्कूली बच्चे एक बाईक पर बैठे हैं। राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसके बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

आशीष शुक्ला

Meerut Viral Video: आज कल लोगों में रील की दिवानगी कुछ ऐसी है कि लोग रील और वायरल होने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना किसी भी हद तक जा सकते हैं। अपनी जान तो दांव पर लगाते ही है साथ ही साथ कई बार रीलबाजों की गलती का शिकार कोई और हो जाता है और उसे अपनी जांन गवानी पड़ती है।

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिस वीडियो में स्कूली छात्र खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठ रहा कि आखिर घरवाले नाबालिगों को सड़क पर चलने के गाड़ी कैसे दे देते हैं?

मेरठ के स्कूली बच्चों का सड़क पर खतरनाक स्टंट इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो मेरठ के सिविल लाइन इलाके की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो में 1 बाइक पर 6 स्कूली छात्र सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि बच्चे स्टंटबाजी में मस्त थे और किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

मेरठ से वायरल हुए इस वीडियो में एक ही बाइक पर 6 छात्र बैठे नजर आ रहे हैं। उन्हें न तो हेलमेट की चिंता और न ट्रैफिक नियमों की परवाह। कैमरे के सामने चंद सेकेंड की रील और व्यूज के लिए किया गया यह ‘कारनामा’ किसी बड़े हादसे की वजह बन सकता था।

रील का जुनून खुद दे रहें हादसे को न्योता

आजकल सोशल मीडिया पर कुछ सेकेंड की वायरल रील के लिए युवा और नाबालिग खतरनाक स्टंट तक करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

लेकिन मेरठ का यह वीडियो सवाल खड़ा करता है कि वायरल होने की चाह कहीं जिंदगी पर भारी तो नहीं पड़ रही?

अभिभावकों को तय करनी होगी जवाबदेही

रील के चक्कर में बनाई गई नाबालिकों से जुड़ी वीडियो में जवाबदेही अभिभावक की होनी चाहिए। बच्चा नासमझ है। उसके हाथ में फोन है और सोशल मीडिया पर सक्रिय है। बच्चे को सही गलत की समझ नहीं है, ऐसी स्थिति में अभिभावक को जागरुक होने और बच्चों को समझाना चाहिए।

ऐसे मामलों में बच्चों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। एक वायरल वीडियो के चक्कर में अगर हादसा हो जाए, तो नुकसान सिर्फ कुछ लाइक्स से कहीं बड़ा हो सकता है।

अब सवाल यह है कि क्या पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर बाइक और उसमें सवार स्कूली बच्चों की पहचान कर कार्रवाई करेगी?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

ECI-SIR Row Live: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई बड़े नेता

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती