वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मौत के कुएं में खतरनाक हादसा: तेज रफ्तार में घूमती दो कारें आपस में टकराकर नीचे गिरीं, वीडियो वायरल

Well of Death Accident मौत के कुएं में तेज रफ्तार से घूमती दो कारें अचानक टकराकर नीचे गिर पड़ीं, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और यूजर्स खतरनाक स्टंट पर सवाल उठा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Maut Ka Kuan Video : मौत के कुएं का रोमांच वैसे तो हमेशा दिल दहला देने वाला होता है, लेकिन इस बार जो हादसा हुआ उसने हर किसी को अंदर तक हिला दिया। स्थानीय मेले में लगाए गए मौत के कुएं में दो कारें तेज रफ्तार में गोल-गोल घूम रही थीं। दर्शकों की भारी भीड़ तालियां बजाते हुए इस रोमांचक करतब का आनंद ले रही थी। सब कुछ सामान्य लग रहा था कि अचानक कुछ सेकंड में ही स्थिति बदल गई।

तेज रफ्तार से दौड़ती दोनों कारें धीरे-धीरे एक-दूसरे के बेहद करीब आने लगीं। आमतौर पर ऐसे स्टंट में ड्राइवर बड़ी सावधानी से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन इस बार एक छोटी-सी गलती भारी साबित हो गई। देखते ही देखते दोनों कारें जोरदार टक्कर के साथ आपस में भिड़ गईं, जिस आवाज़ ने पूरे पिट में अफरातफरी मचा दी।

रोमांच देखने आए लोग डर के मारे सन्न रह गए

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारों ने पूरी तरह संतुलन खो दिया और कुछ ही पलों में पटरी से नीचे गिर गईं। नीचे मौजूद लोग अचानक हुए हादसे को समझ ही नहीं पाए और वहां चीख-पुकार मच गई। वीडियो में दिखाई देता है कि जैसे ही कारें नीचे गिरीं, दर्शक घबरा गए और आयोजक भी तुरंत कुएं में कूदकर ड्राइवरों की ओर भागे।

लोग एक–दूसरे को संभालते और बाहर निकलने की कोशिश करते दिखे। यह मंजर इतना भयानक था कि रोमांच देखने आए लोग डर के मारे सन्न रह गए। इस हादसे के बाद मौत के कुएं में होने वाले ऐसे खतरनाक स्टंट पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इतनी कम जगह में बिना सुरक्षा के ऐसी जानलेवा बाज़ियां क्यों कराई जाती हैं।

वीडियो देख यूजर्स ने जताई चिंता

यह वीडियो jeh__rul नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मौत का कुआं है तो ये सब तो होगा ही।” वहीं दूसरे ने सवाल किया कि आखिर ऐसे स्टंट किए ही क्यों जाते हैं, जब जान जाने का इतना बड़ा खतरा हो?

कुछ यूजर्स ने चिंता जताते हुए पूछा कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए और आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था क्या थी? फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और मौत के कुएं जैसे खतरनाक मनोरंजन पर फिर से बहस छेड़ दी है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा