वायरल वीडियो के स्क3ीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन की छत पर खड़ा दिखा शख्स, हाथ में वॉकी-टॉकी देख लोग हैरान; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Train Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन की छत पर हाथ में वॉकी-टॉकी लिए खड़ा नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और सवाल उठा रहे हैं।

हितेश तिवारी

Moving Train Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ती नजर आती है, लेकिन लोगों का ध्यान ट्रेन की छत पर खड़े एक शख्स ने खींच लिया।

शख्स के सिर पर गमछा बंधा हुआ है और उसके हाथ में वॉकी-टॉकी जैसा उपकरण दिखाई दे रहा है। यह देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। हालांकि, यह साफ नहीं है कि वह रेलवे का कर्मचारी है या किसी अन्य वजह से ट्रेन की छत पर मौजूद था।

चलती ट्रेन की छत पर खड़ा शख्स

यह वीडियो एक्स (X) पर @Razanagnostic नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "रेलवे और रील, दोनों से पैसा कमाना चाहता है भाई, इतना जोखिम भी ठीक नहीं।"

वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख चुके हैं और यह तेजी से शेयर किया जा रहा है। हालांकि, वीडियो की जगह, समय और इसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।

पहचान और सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी

वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "सच में बहुत जोखिम भरा काम कर रहा है।" दूसरे ने कहा, "अगर थोड़ा भी संतुलन बिगड़ा तो जान जा सकती है।" वहीं एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि क्या यह रेलवे का कोई कर्मचारी है, क्योंकि यदि ऐसा है तो भी इस तरह का वीडियो बनाना उचित नहीं है।

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विशेषज्ञ भी लगातार सलाह देते हैं कि चलती ट्रेन के आसपास या उस पर किसी भी तरह का जोखिम भरा व्यवहार जानलेवा साबित हो सकता है और ऐसे स्टंट की नकल नहीं करनी चाहिए।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा