

India's Got Latent Controversy: फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने जैसे ही अपने रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वापसी की, और आते ही विवादों में घिर घिर गए। इस नए सफर की शुरुआत में आलिया भट्ट और शरवरी जैसी बड़ी अभिनेत्रियां बतौर गेस्ट शामिल हुईं, जिससे शो को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज था।
हालांकि, यह खुशी ज्यादा देर टिक नहीं सकी क्योंकि इंटरनेट पर उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप दोबारा वायरल होने लगी है। इस क्लिप ने सोशल मीडिया पर मर्यादा और मॉर्डन कॉमेडी के गिरते लेवल को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। शो के दौरान समय रैना स्टेज से एक ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर बैठते हैं, जो अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये वीडियो क्लिप साल 2024 के एक एपिसोड से जुड़ी है। शो के दौरान दर्शकों के बीच बैठी एक लड़की अचानक अपनी जगह से उठकर बाहर जाने लगती है। जब मंच से समय रैना इसका कारण पूछते हैं, तो उस लड़की के साथ आया उसका पुरुष मित्र बेहद सामान्य तरीके से मुस्कुराते हुए जवाब देता है कि लड़की के पिता को हल्का दिल का दौरा पड़ा है, इसलिए उसे फौरन निकलना पड़ रहा है।
दोस्त की इस संवेदनहीनता और बेफिक्री को देखकर समय रैना हैरान होते हैं और उससे सवाल करते हैं कि वह इतना शांत कैसे रह सकता है तथा अपनी दोस्त के साथ क्यों नहीं जा रहा है। इसके तुरंत बाद समय रैना स्टेज से एक ऐसी अमर्यादित टिप्पणी कर बैठते हैं, जो अब उनके लिए मुसीबत का सबब बन चुकी है।
इंडियाज गॉट लेटेंट मंच से दिया गया वह बयान न केवल असंवेदनशील था, बल्कि उसमें महिलाओं को लेकर एक बेहद संकुचित और आपत्तिजनक दिख रहा था। समय ने कहा कि वह युवती अभी जाकर रोएगी और जब यह युवक उसे कंधा देगा, तभी बदले में उसे फिजिकल रिलेशनशिप बनाने का मौका मिलेगा।
इस फूहड़ टिप्पणी पर उस वक्त शो में मौजूद दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाए थे, लेकिन आज वही क्लिप उनके गले की फांस बन गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोग इस व्यवहार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि किसी के परिवार के सदस्य की गंभीर बीमारी का इस तरह से मजाक उड़ाना और उसमें 'लॉकर रूम' जैसी अश्लील भाषा का प्रयोग करना बेहद शर्मनाक बात है।
सोशल मीडिया पर लोग समय रैना की इस टिप्पणी को हाल ही में हुए '₹370 बिरयानी विवाद' से जोड़कर देख रहे हैं। दरअसल, कुछ समय पहले स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो का एक वीडियो सामने आया था। उसमें हिमांशु जांगड़ा नाम के एक युवक ने बताया था कि उसने एक युवती को डेट पर ₹370 की चिकन बिरयानी खिलाई थी, इसलिए वह इस खर्च को एक निवेश मानकर उस पर रिटर्न की उम्मीद कर रहा था।
उस मामले में चौतरफा घिरने के बाद युवक ने सार्वजनिक माफी मांगी थी और अपने सोशल मीडिया खाते हटा लिए थे। अब समय रैना के इस पुराने वीडियो ने साबित कर दिया है कि कॉमेडी जगत में महिलाओं को एक वस्तु की तरह देखने की यह छोटी मानसिकता कितनी गहराई तक पैठी हुई है।