वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

डॉगी को घुमाते-घुमाते खुद नाली में गिरा शख्स, मजेदार वीडियो हुआ वायरल

Man Falls in Drain Video : डॉगी को गोद में उठाकर घुमा रहा शख्स खुद चक्कर खाकर नाली में गिर गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

हितेश तिवारी

Spinning Dog Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। इस वीडियो में एक शख्स अपने पालतू कुत्ता को गोद में उठाकर गोल-गोल घुमाता नजर आता है।

शुरुआत में यह सीन काफी फनी और प्यारा लगता है, जैसे वह अपने डॉगी के साथ खेल रहा हो और उसे मजे दिलाने की कोशिश कर रहा हो। लेकिन कुछ ही सेकंड बाद जो होता है, वह पूरे वीडियो को और ज्यादा मजेदार बना देता है।

कुत्ते को गोद में लेकर घुमाने के चक्कर में नाली में गिरा शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स तेजी से कई बार घूमता है, जिससे उसे खुद ही चक्कर आने लगते हैं। जैसे ही वह रुकता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वह खुद को संभाल नहीं पाता।

कुछ समझ पाता उससे पहले ही वह सीधे पास की नाली में गिर जाता है। इस पूरे घटनाक्रम में सबसे मजेदार बात यह है कि जिस डॉगी को वह घुमा रहा था, वह बिल्कुल शांत रहता है और शख्स के गिरते ही वहां से आराम से निकल जाता है, जैसे उसे इस घटना से कोई फर्क ही नहीं पड़ा।

लोगों ने वायरल वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसे हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई तू ही खेल, मैं चलता हूं,” तो किसी ने कहा, “ओवरएक्टिंग का यही नतीजा है।”

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे दिन का सबसे फनी वीडियो बताया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है और तेजी से वायरल हो रही है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी