सोशल मीडिया वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन से कूदकर पुल पर दौड़ा शख्स, खतरनाक स्टंट का वायरल हुआ VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन से कूदकर पुल पर दौड़ने लगता है। वहीं इस वीडियो को देखकर लोग उसकी तारीफ नहीं, बल्कि जमकर आलोचना कर रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Dangerous Stunt Viral Video: आज के दौर में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, सभी दिन में कुछ समय स्क्रीन पर स्क्रॉल जरूर करते हैं। इसी दौरान कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो या तो चौंकाने वाले होते हैं या बेहद खतरनाक। ऐसा ही एक स्टंट वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक युवक चलती ट्रेन से उतरकर लोहे के पुल पर दौड़ता नजर आता है। ट्रेन धीमी रफ्तार से एक पुल पर चल रही होती है, तभी युवक ट्रेन से कूद जाता है और पुल की रेलिंग के किनारे दौड़ने लगता है। हैरानी की बात ये है कि दौड़ते-दौड़ते वह ट्रेन से आगे निकल जाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक इस खतरनाक करतब को मजे लेते हुए अंजाम दे रहा है, लेकिन उसके इस कारनामे ने लोगों को डरा दिया है।

सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट का वायरल हुआ वीडियो

हालांकि, वीडियो में उसका स्टंट देखने में लोगों को रोमांचक जरूर लग रहा है, लेकिन यह न केवल गैरजिम्मेदाराना, बल्कि जानलेवा भी बताया जा रहा है, क्योंकि जरा सी चूक इस स्टंट को आखिरी बनाकर रख सकती थी। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर उसकी तारीफ नहीं बल्कि आलोचना कर रहे हैं। साथ ही उसके लापरवाह व्यवहार पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @divyakumaari नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया कि "वाह बेटा वाह, तूने तो बॉलीवुड वालों को भी पीछे छोड़ दिया, इतना खतरनाक एक्शन करके। ऐसे लापरवाह लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।"

यूजर्स ने किए कमेंट

आपको बता दें, खबर लिखे जाने तक वीडियो को 370.8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही लोगों के कमेंट्स भी लगातार आ रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "अगर थोड़ी सी भी चूक होती, तो इसको पोटली में बांधना पड़ता।" दूसरे ने कहा कि, "लगता है आज यमराज छुट्टी पर थे, इसलिए ये बच गया।" इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा कि "यह स्टंट नहीं, मूर्खता है।"

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव