वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन में चढ़ना पड़ा भारी, जेब से गिरा महंगा फोन; लोगों ने लापरवाही पर उठाए सवाल

Running Train Video : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे एक यात्री का महंगा फोन प्लेटफॉर्म पर गिर गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और लोग इसे लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Railway Safety : चलती ट्रेन में चढ़ना हमेशा खतरनाक माना जाता है, फिर भी कई लोग जल्दबाजी में ऐसा जोखिम उठा लेते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक यात्री को ट्रेन चलने के बाद उसमें चढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है।

ट्रेन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही थी और वह किसी तरह दरवाजे तक पहुंच गया। इसी दौरान उसकी जेब से महंगा मोबाइल फोन उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिर गया। ट्रेन आगे बढ़ती रही और यात्री अंदर चला गया, लेकिन उसका फोन पीछे छूट गया।

चलती ट्रैन पकड़ने के चक्कर में गिरा फोन

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि जैसे ही फोन गिरा, प्लेटफॉर्म पर खड़े एक व्यक्ति ने उसे तुरंत उठा लिया। ट्रेन में चढ़ चुका यात्री दरवाजे से पीछे मुड़कर चिल्लाते हुए कहता है, “दे दो भाई।”

लेकिन वीडियो में ऐसा नहीं दिखता कि फोन वापस किया गया हो। ट्रेन की रफ्तार बढ़ती जाती है और प्लेटफॉर्म दूर होता जाता है। यह साफ नहीं है कि बाद में उस यात्री को उसका फोन मिला या नहीं, लेकिन उस पल की घबराहट वीडियो में साफ झलकती है।

लोगों ने यात्री की लापरवाही पर सवाल उठाए

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने यात्री की लापरवाही पर सवाल उठाए। कई यूजर्स ने कहा कि कुछ मिनट इंतजार कर अगली ट्रेन पकड़ना ज्यादा सुरक्षित होता। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “1000 रुपये बचाने के चक्कर में 50000 का फोन चला गया।”

वहीं कुछ लोगों ने इसे सीख बताते हुए कहा कि चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना जानलेवा भी हो सकता है। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि थोड़ी सी जल्दबाजी बड़ी परेशानी बन सकती है। यात्रियों को चाहिए कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी हालत में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश न करें।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां