वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सड़क पर फेंका प्लास्टिक, फिर शख्स ने सिखाया ऐसा सबक कि इंटरनेट कर रहा तारीफ; मसूरी रोड का वीडियो वायरल

Mussoorie Civic Sense Video : मसूरी रोड पर चलती कार से प्लास्टिक कचरा फेंकने वाले पर्यटकों को एक शख्स ने शांत तरीके से सबक सिखाया। वीडियो देख लोगों ने उनके सभ्य और जिम्मेदार रवैये की तारीफ की।

हितेश तिवारी

Plastic Waste on Road : भारत के पहाड़ी इलाकों में बढ़ते पर्यटन के साथ एक बड़ी समस्या भी लगातार सामने आ रही है और वह है गंदगी फैलाना। उत्तराखंड के मसूरी रोड से सामने आया एक वीडियो इसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक शख्स ने चलती टैक्सी से प्लास्टिक कचरा बाहर फेंकने वाले पर्यटकों को ऐसा सबक सिखाया, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी हंगामे या बहस के बड़ी शालीनता के साथ अपनी बात रखी।

सड़क पर कचरा फेंकने वाले शख्स को मिला सबक

यह वीडियो पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े संगठन के संस्थापक अनूप नौटियाल ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि मसूरी जाते समय उनकी नजर आगे चल रही एक टैक्सी पर पड़ी, जिसमें बैठे कुछ लोगों ने कार की खिड़की से प्लास्टिक का कप और चम्मच बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी रोकी और खुद उस कचरे को उठाकर वापस उन लोगों तक पहुंचे।

वीडियो में वह कहते सुनाई देते हैं, "ऐसे चीजें कभी नहीं फेंकनी चाहिए। पहाड़ों को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।" बाद में उन्होंने बताया कि पर्यटकों ने अपनी गलती स्वीकार भी कर ली और उनसे माफी भी मांगी।

हिल स्टेशनों पर फैल रही गंदगी एक गंभीर समस्या

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स ने अनूप के व्यवहार की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि किसी को सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा करने के बजाय शांत और सम्मानजनक तरीके से समझाना ज्यादा प्रभावी तरीका है।

एक यूजर ने लिखा, "ऐसे लोगों की देश को जरूरत है।" दूसरे ने कहा, "गुस्सा करने के बजाय समझाना ज्यादा असर करता है।" वहीं वायरल वीडियो पर कई लोगों ने यह भी कहा कि हिल स्टेशनों पर लगातार फैल रही गंदगी एक गंभीर समस्या बनती जा रही है और लोगों को अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है।

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर