महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा डांस वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

'है सुबह प्यार की...', एक दूसरे को बाहों में लेकर झूमें महुआ और पिनाकी, सोशल मीडिया पर गदर काट रहा VIDEO

30 मई हो बर्लिन में हुई शादी के बाद महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा का एक डांस वीडियो सामने आया है। जिसमें मशहूर बॉलीवुड गाने 'रात के हमसफर' पर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

अभिषेक सिंह

राजनीति में अपने तीखे तेवरों के लिए मशहूर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। बर्लिन में शादी के बाद महुआ मोइत्रा और उनके पति बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा मशहूर बॉलीवुड गाने 'रात के हमसफर' पर बेहद रोमांटिक अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। मैचिंग आउटफिट में एक-दूसरे की बाहों में खोए इस कपल की केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत लिया है।

महुआ ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

महुआ मोइत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें वह और पिनाकी मिश्रा बॉलीवुड के क्लासिक गाने 'रात के हमसफर' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने मैचिंग पीच कलर की ड्रेस पहनी थी- महुआ मोइत्रा ने बनारसी सिल्क की साड़ी और पारंपरिक जूलरी पहनी थी, जबकि पिनाकी मिश्रा पीच कलर की वेस्टकोट में नजर आए।

30 मई को बर्लिन में की थी शादी

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने 30 मई को जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शादी की। यह डांस वीडियो इसी खास मौके का बताया जा रहा है। जो कि अब तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे यूजर्स

वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर्स अपने मन के उद्गार व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "राजनीतिक विचार अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन कुछ रिश्ते उससे ऊपर होते हैं। शादी मुबारक।" दूसरे ने लिखा, "बहुत प्यारा पल, दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।"

शादी की एक और तस्वीर में दोनों दो लेयर वाला वेडिंग केक काटते नजर आए। केक पर गाउन, ब्रीफकेस, हैंडबैग, चश्मा जैसी कई निजी चीजें बनी हुई थीं, जो उनके पेशे और व्यक्तित्व को दर्शाती हैं।

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा का बैकग्राउंड इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में है, जबकि पिनाकी मिश्रा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और पुरी (ओडिशा) से चार बार सांसद रह चुके हैं। शादी की खबर और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर आम लोगों तक इस जोड़े की खूब चर्चा हो रही है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा