वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

मध्य प्रदेश के स्कूल की ‘चना वाली दादी’ का वीडियो वायरल, बच्चों संग स्नेह भरा रिश्ता जीता दिल

Chana Wali Dadi Viral Video : मध्य प्रदेश के एक स्कूल में बच्चों को भुने चने बांटती ‘चना वाली दादी’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस सादगी भरे पल ने लोगों को अपने बचपन की याद दिला दी।

हितेश तिवारी

Chana Wali Dadi and Students Video : मध्य प्रदेश के एक स्कूल से सामने आया एक भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला, जिन्हें बच्चे प्यार से ‘चना वाली दादी’ कहते हैं, लंच ब्रेक के दौरान बच्चों को भुने हुए चने बांटती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो Bhartiya Vidya Niketan के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया। पोस्ट में लिखा गया कि कुछ लोग बिना स्कूल स्टाफ का हिस्सा बने भी परिवार जैसे बन जाते हैं।

चना वाली दादी का वीडियो वायरल

वायरल क्लिप में स्कूल यूनिफॉर्म पहने बच्चे बारी-बारी से दादी के पास आते दिखते हैं। वे अपनी हथेलियां आगे बढ़ाते हैं और मुस्कुराते हुए चने लेने का इंतजार करते हैं। दादी जमीन पर बैठी हैं और उनके पास चने से भरे बैग रखे हैं।

वह प्यार से हर बच्चे की हथेली में चने डालती हैं। बच्चे खुशी से हंसते-बोलते नजर आते हैं। यह नजारा बहुत ही सादा लेकिन दिल को छू लेने वाला है। ऐसा लगता है जैसे यह सिर्फ चने बांटने का काम नहीं, बल्कि स्नेह और अपनापन बांटने का पल हो।

बच्चों के संस्कार और दादी के स्नेह की तारीफ

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें अपने स्कूल के दिन याद आ गए। कुछ ने कहा कि आज के समय में ऐसे दृश्य बहुत कम देखने को मिलते हैं।

वहीं कई यूजर्स ने बच्चों के संस्कार और दादी के स्नेह की तारीफ की। यह वीडियो दिखाता है कि छोटी-छोटी बातें और साधारण रिश्ते भी जीवन में बड़ी खुशियां दे सकते हैं। ‘चना वाली दादी’ अब इंटरनेट पर स्नेह और अपनापन की मिसाल बन गई हैं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी