वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लखनऊ यूनिवर्सिटी में लड़की का हाई एनर्जी डांस वायरल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Girl Dance Viral Video लखनऊ यूनिवर्सिटी में एक लड़की के हाई एनर्जी डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसे देखकर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हितेश तिवारी

Lucknow University Viral Dance : आजकल सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी फंक्शन के वीडियो खूब वायरल होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों लखनऊ यूनिवर्सिटी से सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में एक कल्चरल प्रोग्राम चल रहा था, जहां स्टेज पर एक लड़की ने ऐसी हाई एनर्जी परफॉर्मेंस दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

ठंड के मौसम में भी लड़की के मूव्स और कॉन्फिडेंस ने माहौल में गर्मी ला दी। म्यूजिक शुरू होते ही लड़की ने धमाकेदार डांस करना शुरू किया, जिसे देखकर वहां मौजूद सभी स्टूडेंट हैरान रह गए। यह वीडियो जैसे ही X (ट्विटर) पर आया, इसे देखने वालों की भीड़ लग गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो को @AnilYadavmedia1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में साफ दिखता है कि एक बड़ा स्टेज लगा है और स्टूडेंट्स वहां जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। स्टेज पर परफॉर्म कर रही लड़की के डांस मूव्स इतने तेज और बोल्ड हैं कि लोग सीटें छोड़कर खड़े हो गए। कुछ स्टूडेंट मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे, जबकि बाकी तालियां और शोर मचाकर उसे चीयर करते रहे।

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो गया और लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन देने लगे। किसी ने लड़की की एनर्जी की तारीफ की, तो किसी ने कहा कि इसकी परफॉर्मेंस देखकर ठंड में भी गर्मी लगने लगी। वहीं कुछ यूजर्स ने यूनिवर्सिटी के माहौल और एजुकेशन सिस्टम पर भी सवाल उठाए।

यूजर्स ने कमेंट कर की जमकर तारीफ

इस वीडियो पर हजारों कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर ने लिखा—“हमारे टाइम में तो यूनिवर्सिटी में ऐसा कुछ नहीं होता था, लगता है हम गलत समय पर पढ़ने आए थे।” एक अन्य यूजर ने मजाक किया—“इसलिए तो इसको यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ कहते हैं।”

कई यूजर इसे ‘नेक्स्ट लेवल डांस’ बताते दिखे, जबकि कुछ ने एजुकेशन सिस्टम पर तंज कसते हुए कहा कि अब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कम और बाकी सब ज्यादा होता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि लड़की की यह परफॉर्मेंस वायरल होने के बाद वह जरूर फेमस हो जाएगी। कुल मिलाकर यह वीडियो लोगों को खूब मनोरंजन दे रहा है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट