वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लखनऊ के थिएटर में बवाल, बच्चे के साथ धुरंधर 2 देखने पहुंचे परिवार को रोका, तो थिएटर में हुई मारपीट

Lucknow Theatre Fight Viral Video : लखनऊ के एक मॉल में ‘A’ रेटेड फिल्म के लिए बच्चे के साथ पहुंचे परिवार को एंट्री नहीं मिली, जिसके बाद थिएटर में मारपीट हो गई।

हितेश तिवारी

Dhurandhar 2 Theater Fight Video : लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘A’ रेटेड फिल्म देखने पहुंचे एक परिवार को बच्चे के साथ आने की वजह से एंट्री नहीं दी गई। यह फिल्म, जिसे निर्देशक आदित्य धर ने बनाया है और 19 मार्च को रिलीज हुई, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा ‘केवल वयस्कों के लिए’ प्रमाणित की गई है।

नियम के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को ऐसी फिल्मों में प्रवेश की अनुमति नहीं होती। बावजूद इसके, जब परिवार बच्चे के साथ फिल्म देखने पहुंचा और उन्हें रोका गया, तो मामला विवाद में बदल गया।

थिएटर में बच्चे के साथ जाने से रोका, तो हुई मारपीट

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर के अंदर कुछ लोग आपस में धक्का-मुक्की और मारपीट कर रहे हैं। करीब 24 सेकंड के इस वीडियो में तीन लोग एक-दूसरे को घूंसे और लात मारते नजर आते हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति बीच-बचाव करने की कोशिश करता है।

इस दौरान वहां मौजूद अन्य दर्शक इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे और कई लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया। बताया जा रहा है कि यह विवाद तभी शुरू हुआ जब थिएटर स्टाफ ने नियमों का हवाला देते हुए परिवार को अंदर जाने से मना कर दिया।

लोगों ने परिवार के व्यवहार की आलोचना, उठाए सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने माता-पिता के व्यवहार की आलोचना करते हुए कहा कि बच्चों को वयस्क कंटेंट से दूर रखना जरूरी है। कुछ लोगों ने इसे ‘गलत परवरिश’ का उदाहरण बताया, तो कुछ ने समाज में बढ़ते गुस्से और धैर्य की कमी पर सवाल उठाए।

वहीं कई यूजर्स ने यह भी कहा कि जब नियम स्पष्ट हैं, तो उनका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि सार्वजनिक जगहों पर नियमों का पालन और संयम बनाए रखना कितना जरूरी है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल के नदिया में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, अरुणाचल के अंजाव में बाढ़

ससुराज मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

छात्रों की भावनाएं महत्वपूर्ण...CJI की फटकार के बाद बैकफुट पर BCI अध्यक्ष मनन मिश्रा, लॉ छात्रों से मांगी माफी

तिरंगा फहराने पहुंचीं TMC नेता उपासना चौधरी पर फेंके अंडे, BJP-ABVP पर हमले का आरोप; मचा सियासी बवाल