वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ट्रैक पर खड़ी भैंस के लिए रोक दी ट्रेन, लोको पायलट की इंसानियत जीत रही दिल

Loco Pilot Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोको पायलट ने ट्रैक पर खड़ी भैंस को बचाने के लिए ट्रेन रोक दी, जिसके बाद लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Train Stops for Buffalo : सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लोको पायलट ने ट्रैक पर खड़ी भैंस की जान बचाने के लिए अपनी ट्रेन रोक दी।

इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स लोको पायलट की समझदारी और इंसानियत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और लोग इसे मानवता की मिसाल बता रहे हैं।

पटरी पर आई भैंसे, तो लोको पायलट ने रोकी ट्रैन

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे ट्रैक के पास भैंसों का एक झुंड आराम से चर रहा होता है। जैसे ही ट्रेन पास आती है, लोको पायलट लगातार हॉर्न बजाता है ताकि जानवर रास्ते से हट जाएं।

ज्यादातर भैंसें हट जाती हैं, लेकिन एक भैंस ट्रैक पर ही खड़ी रहती है और हटने का नाम नहीं लेती। स्थिति को समझते हुए चालक ट्रेन की रफ्तार धीमी करता है और फिर पूरी तरह रोक देता है, ताकि किसी तरह का हादसा न हो।

लोगों ने वीडियो देख लोको पायलट की जमकर तारीफ की

इसके बाद वायरल वीडियो में जो दृश्य सामने आता है, उसने लोगों का दिल जीत लिया। लोको पायलट ट्रेन से उतरकर खुद भैंस के पास जाता है और किसान की तरह धीरे-धीरे उसे ट्रैक से हटाकर सुरक्षित जगह पहुंचाता है। जब ट्रैक पूरी तरह साफ हो जाता है, तभी वह वापस ट्रेन में लौटता है।

सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि समय से ज्यादा जिंदगी की कीमत समझना ही असली इंसानियत है। ग्रामीण इलाकों में ट्रैक पर जानवरों के आने की घटनाएं आम हैं, लेकिन इस लोको पायलट का यह कदम लोगों को खास लगा।

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !

विजय की TVK सामने बड़ी चुनौती, इस्तीफे के बाद फिर चुनावी मैदान में सत्यभामा, धारापुरम सीट पर 5 तरफा मुकाबला

बगैर पर्ची के दवा लेना जोखिम भरा, ड्रग्स कंट्रोलर ने चेतावनी जारी की; हो सकता है किडनी फेल

India CELAC Meeting: ग्लोबल साउथ के विकास में भारत की बड़ी भूमिका, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताई आर्थिक ताकत

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक