वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

राधा बनकर मंदिर पहुंची नन्ही बच्ची, भक्तों ने छुए पैर तो खिल उठे चेहरे, VIDEO ने जीता लोगों का दिल

Little Girl Radha : राधा के रूप में सजी एक नन्ही बच्ची मंदिर पहुंची तो वहां मौजूद भक्तों का ध्यान उसकी ओर चला गया। कई लोगों ने उसके पैर छूकर आशीर्वाद लिया और प्यार बरसाया।

हितेश तिवारी

Radha Dress Viral Video : सोशल मीडिया पर एक नन्ही बच्ची का प्यारा वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में बच्ची भगवान कृष्ण की प्रिय राधा के रूप में सजकर मंदिर पहुंचती दिखाई दे रही है। बच्ची ने राधा जैसा पारंपरिक पहनावा पहना हुआ है और मंदिर में धीरे-धीरे घूमती नजर आती है। जैसे ही वह भक्तों के बीच पहुंचती है, वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

कई लोग बच्ची को देखकर रुक जाते हैं और उसकी मासूमियत की तारीफ करते हैं। इस दौरान कुछ भक्त बच्ची के पैर छूते हुए भी नजर आते हैं। बच्ची के इस रूप ने मंदिर में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और कुछ ही देर में वह वहां आकर्षण का केंद्र बन गई।

राधा के रूप में मंदिर पहुंची नन्ही बच्ची

यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर आस्था मलिक ने शेयर किया है। वीडियो में उनकी बेटी राधा के रूप में सजी हुई मंदिर परिसर में घूमती नजर आ रही है। आसपास मौजूद भक्त उसे देखकर मुस्कुराते हैं और प्यार से उसका स्वागत करते हैं। कुछ लोग उसके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं, जबकि कई लोग केवल उसे देखकर खुश होते हुए नजर आते हैं। बच्ची भी बिना किसी परेशानी के मंदिर में आगे बढ़ती रहती है।

वीडियो के साथ आस्था मलिक ने लिखा कि बच्ची को देखकर लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान, आशीर्वाद और ‘राधे-राधे’ कहना उनके लिए बेहद खास पल था। इस पूरे वीडियो का माहौल काफी शांत और खुशनुमा दिखाई देता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद कर रहे हैं और बच्ची की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।

भक्तों ने छुए पैर, VIDEO वायरल

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने उन छोटे बच्चों की तारीफ की, जो बच्ची के पैर छूते हुए दिखाई दिए। कमेंट में कहा गया कि बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जा रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने इस बात की सराहना की कि लोग बच्ची के साथ सम्मानजनक तरीके से पेश आते दिखाई दिए और बिना अनुमति उसके चेहरे को छूने के बजाय हाथ बढ़ाकर अभिवादन करते नजर आए।

हालांकि, ज्यादातर लोगों का ध्यान बच्ची की मासूमियत और उसके राधा वाले रूप पर ही रहा। मंदिर में उसे देखकर भक्तों का रुकना, मुस्कुराना और आशीर्वाद देना वीडियो को खास बना रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स के लिए यह वीडियो भक्ति, मासूमियत और खुशी से भरा एक प्यारा पल बन गया है।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट