वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

स्कूल के बच्चे का डांस वीडियो वायरल, टीचर्स और दोस्तों के सामने किया शानदार पर्फोमेंस

School Kid Viral Dance Video उत्तर प्रदेश के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा टीचर्स और दोस्तों के सामने शानदार आत्मविश्वास के साथ डांस करता दिख रहा है।

हितेश तिवारी

Little Kid Viral Video : उत्त्तर प्रदेश के एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है। यह वीडियो बदमबाड़ी यूपी स्कूल में शूट किया गया, जहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चे ने अपने टिचर्स और छात्रों के सामने बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दिया।

बच्चे ने हिम्मत और कॉन्फिडेंस के साथ किया डांस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कई शिक्षक एक बेंच पर बैठे हैं। इसके बाद बच्चा जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ आगे आता है और हृतिक रोशन की फिल्म War 2 के फेमस गाने “जनाब-ए-आली” पर डांस शुरू कर देता है।

बच्चा पूरी हिम्मत और कॉन्फिडेंस के साथ गाने के हुक स्टेप्स करता है। उसके दोस्त भी पीछे से तालियां बजाकर और गाना गाकर उसे पूरी तरह सपोर्ट करते नजर आते हैं। बच्चे की एनर्जी वहां मौजूद सभी का ध्यान उसकी ओर खींच लेती है।

ये खबर भी पढ़ें :

बच्चे की पर्फोमेंस के लोग हुए फैन

एक यूजर ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जहां यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो देखने वाले लोग बच्चे की मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार डांस मूव्स के फैन हो गए।

एक यूजर ने कमेंट किया, “मेरे जीवन में भी इतना कॉन्फिडेंस चाहिए।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “शाबाश बेटा, कमाल का डांस।” कमेंट सेक्शन में दिल की इमोजी और प्यार से भरे रिएक्शन की भरमार हो गई।

कई लोग इस बात से खुश थे कि छोटे बच्चों को स्कूल में इस तरह खुलकर खुद को दिखाने का मौका मिल रहा है। कई ने लिखा कि इस उम्र में इतना आत्मविश्वास दिखाना बड़ी बात है और यह जरूर बच्चे के शिक्षकों और परिवार की हौसलाअफजाई का नतीजा है।

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

कौरवों जैसी बिखराव की राह पर चला देश तो कमजोर होगा, मोहन भागवत ने फूट डालो और राज करो की नीति पर किया आगाह

Chhath Puja 2026: छठ के समापन पर PM नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं, छठी मैया से की ये खास प्रार्थना

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें VIDEO