वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

रोज सुबह दुकान के बाहर आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाता बच्चा, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ

Stray Dogs Viral Video : एक छोटा बच्चा रोज सुबह 6 बजे दुकान के बाहर आवारा कुत्तों का इंतजार करता है और उनके लिए बिस्किट खरीदकर खिलाता है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Little Boy Feeds Stray Dogs : सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में बच्चा सुबह करीब 6 बजे एक दुकान के बाहर बैठा नजर आ रहा है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि वह किसी का इंतजार कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में उसकी इस दिनचर्या की वजह सामने आती है।

वीडियो को इंस्टाग्राम पर बिलाल नाम के यूजर ने शेयर किया है। रिकॉर्डिंग करने वाले शख्स के मुताबिक, बच्चा रोज सुबह इसी तरह दुकान के बाहर आता है और उन आवारा कुत्तों का इंतजार करता है, जिन्हें वह खाना खिलाता है। कुछ देर बाद एक कुत्ता वहां पहुंचता है और अपनी पूंछ हिलाते हुए बच्चे के पास आ जाता है।

रोज आवारा कुत्तों को बिस्किट खिलाता बच्चा

कुत्ते को देखकर बच्चा दुकान की ओर जाता है और बिस्किट का एक पैकेट खरीदकर लाता है। इसके बाद धीरे-धीरे दो-तीन और कुत्ते उसके आसपास जमा हो जाते हैं। बच्चा बिना किसी जल्दबाजी के पैकेट खोलता है और सभी कुत्तों को बिस्किट खिलाने लगता है। वीडियो में बच्चे के चेहरे पर किसी तरह का दिखावा या उत्साह दिखाने की कोशिश नजर नहीं आती।

वह बेहद सामान्य तरीके से कुत्तों को खाना खिलाता है और फिर अपनी दिनचर्या में आगे बढ़ जाता है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने बताया कि यह बच्चे का कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि वह हर सुबह इसी तरह कुत्तों के आने का इंतजार करता है और उन्हें खाना खिलाता है।

वीडियो देख लोगों ने बच्चे की तारीफ की

बच्चे की इस छोटी-सी कोशिश ने सोशल मीडिया यूजर्स को काफी प्रभावित किया है। कई लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में जानवरों के प्रति बच्चे की संवेदनशीलता काबिल-ए-तारीफ है। कुछ यूजर्स ने कहा कि माता-पिता को बच्चों में इसी तरह की दया और करुणा की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

वहीं, कई लोगों ने इसे इंसानियत की सबसे सरल मिसाल बताया। यूजर्स का कहना है कि किसी जरूरतमंद या भूखे जानवर को खाना खिलाने के लिए किसी बड़े काम की जरूरत नहीं होती। बच्चे की रोज की यह छोटी-सी आदत यही संदेश देती है कि दयालुता के लिए उम्र नहीं, सिर्फ एक अच्छा दिल चाहिए।

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?