वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

'दादी, आपकी स्किन ऐसी क्यों है?' मासूम सवाल पर परदादी का जवाब जीत ले गया लोगों का दिल, Video हुआ वायरल

Grandmother Video : सोशल मीडिया पर एक नन्हे बच्चे और उसकी परदादी का वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। बच्चे ने परदादी से उनकी झुर्रियों के बारे में सवाल पूछा, जिसका मासूम जवाब सुन यूजर्स भावुक हो गए।

हितेश तिवारी

Child and Grandmother : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी परदादी के साथ बैठकर उनसे उनकी त्वचा पर पड़ी झुर्रियों के बारे में सवाल करता है। बच्चे की मासूम जिज्ञासा और परदादी के स्नेह से भरे जवाब ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

इंस्टाग्राम पर @____vivanshadvitworld नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में बच्चा अपनी परदादी के चेहरे की ओर देखते हुए पूछता है, "दादी, आपकी त्वचा ऐसी क्यों है?" इस पर परदादी मुस्कुराते हुए जवाब देती हैं, "हम बूढ़े हो गए हैं, इसलिए।"

इसके बाद बच्चा फिर पूछता है कि बूढ़ा होने पर क्या होता है। परदादी बेहद सरल भाषा में उसे समझाती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर में बदलाव आते हैं, ताकत कम हो जाती है और शरीर पहले जैसा नहीं रहता।

परदादी से झुर्रियों के बारे में बच्चे का मासूम सवाल

बातचीत के दौरान परदादी बच्चे को समझाती हैं कि उम्र बढ़ने के साथ शरीर की क्षमता कम होने लगती है। वह कहती हैं कि बुजुर्ग लोग कम खाना खाते हैं, कम पानी पीते हैं और पहले की तरह ज्यादा काम नहीं कर पाते, इसलिए शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं।

उनकी बातों को बच्चा बड़े ध्यान से सुनता है और फिर उनके हाथों की ओर इशारा करते हुए मासूमियत से कहता है, "और हाथ भी हो गए हैं यहां पे।" यह सुनकर परदादी मुस्कुरा देती हैं। दोनों के बीच का यह सहज और प्यार भरा संवाद लोगों को अपने बचपन और दादा-दादी के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों की याद दिला रहा है।

वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया। एक यूजर ने लिखा, "दोनों कितने प्यार से साथ बैठे हैं, यह रिश्ता अनमोल है।" दूसरे ने कहा, "दादी को देखकर मुझे अपनी दादी की याद आ गई।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने भी बचपन में अपनी दादी से बिल्कुल यही सवाल पूछा था।"

वहीं कई लोगों ने कहा कि इस वीडियो ने उन्हें अपने दादा-दादी के साथ बिताए पल याद दिला दिए और उनकी आंखें नम हो गईं। कुछ यूजर्स ने बच्चे की मासूमियत और परदादी के धैर्य की भी जमकर तारीफ की। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से लोगों का दिल जीत रहा है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन