वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तेंदुए की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर भारी पड़ी झुंड की ताकत, वायरल वीडियो में दिखी जंगल की असली रणनीति

Leopard vs Wild Dogs : एक वायरल वीडियो में तेंदुआ पहले एक जंगली कुत्ते को पल भर में ढेर कर देता है, लेकिन जैसे ही पूरा झुंड हमला करता है, बाजी पलट जाती है।

हितेश तिवारी

Leopard Pack Attack Video : जंगल की दुनिया में सिर्फ ताकत ही नहीं, बल्कि सही रणनीति और समय पर लिया गया फैसला भी जान बचाने के लिए जरूरी होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी सच्चाई को बेहद खौफनाक तरीके से दिखाता है। यह वीडियो उत्तराखंड सरकार के मुख्य वन संरक्षक और वरिष्ठ IFS अधिकारी डॉ. पीएम धकाते ने X पर शेयर किया है, जिसे मूल रूप से latestkruger नाम के अकाउंट ने पोस्ट किया था।

वीडियो की शुरुआत में एक तेंदुआ बेहद तेजी और सटीकता के साथ एक जंगली कुत्ते पर हमला करता है। तेंदुआ अपने शक्तिशाली जबड़ों का इस्तेमाल करते हुए सीधे कुत्ते की रीढ़ पर वार करता है, जिससे उसका पिछला हिस्सा तुरंत लकवाग्रस्त हो जाता है और वह वहीं ढेर हो जाता है। यह दृश्य साफ दिखाता है कि आमने-सामने की लड़ाई में तेंदुआ कितना घातक शिकारी है।

जंगली कुत्तों के झुंड से डरकर भागा चीता

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। जैसे ही घायल कुत्ते की आवाज गूंजती है, कुछ ही पलों में उसका पूरा झुंड वहां पहुंच जाता है। डॉ. धकाते इस व्यवहार को ‘मॉबिंग बिहेवियर’ बताते हैं, जिसमें पूरा समूह मिलकर एक ताकतवर दुश्मन को घेर लेता है।

हालात बदलते देख तेंदुआ समझ जाता है कि अब लड़ाई उसके पक्ष में नहीं है। भले ही वह अकेले बेहद ताकतवर हो, लेकिन एक साथ कई जंगली कुत्तों से भिड़ना उसके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। खतरे को भांपते ही तेंदुआ अपनी पकड़ छोड़ देता है और ऊंची जगह या पेड़ की ओर भाग निकलता है।

कई बार ताकत से ज्यादा एकता और रणनीति काम आती है

इस वीडियो के जरिए डॉ. धकाते ने जंगल का एक बड़ा सबक समझाया है। उन्होंने लिखा कि तेंदुआ व्यक्तिगत रूप से भले ही ज्यादा घातक हो, लेकिन जंगली कुत्तों की एकता, आपसी तालमेल और संख्या बल किसी भी अकेले शिकारी को पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है।

जंगली कुत्ते अपनी टीमवर्क और स्टैमिना के लिए जाने जाते हैं और साथी पर हमला होते ही बिना डरे एकजुट हो जाते हैं। यह वीडियो सिर्फ वाइल्डलाइफ का दृश्य नहीं, बल्कि जिंदगी का गहरा संदेश देता है कि कई बार ताकत से ज्यादा एकता और रणनीति काम आती है।

झमाझम बारिश से थमी दिल्ली-NCR की रफ्तार! घुटनों तक जलभराव, IMD का रेड अलर्ट, उड़ानों पर भी पड़ा असर

अगर प्रशासन चाहता तो न उजड़ता कुणाल का परिवार! पहले भी हो चुके हैं 13 सुसाइड, जानें खवड्या पहाड़ी का खौफनाक सच

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा