वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब्स (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

सांड़ों ने लगा दी लेम्बोर्गिनी की लंका! करोड़ों की कार पर किया डांस, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

Bulls Attack on Lamborghini Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर खड़ी लेम्बोर्गिनी कार पर दो सांड कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे कार के परखच्चे हो जाते हैं।

अभिषेक सिंह

Viral Video: इंटरनेट और सोशल मीडिया के जमाने में रोजाना कुछ ऐसे वीडियो आंखों के सामने से गुजरते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि ऐसा भी हो सकता है क्या? ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सड़क पर खड़ी लेम्बोर्गिनी कार पर दो सांड कूदते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सांड़ों की इस हरकत से कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस सीन ने कई लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर यह वीडियो कहां का है? सांड़ों ने लेम्बोर्गिनी को निशाना क्यों बनाया? इसकी सच्चाई क्या है? वीडियो देखकर आपके भी जेहन में ये सवाल उपजेंगे। जिनका जवाब हम आपको देने वाले हैं।

तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @KarishmaAziz_ के हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक चमचमाती स्लीक लेम्बोर्गिनी कार सड़क पर खड़ी दिखाई दे रही है तभी दो ताकतवर सांड अचानक उसकी ओर दौड़ पड़ते हैं। एक सांड गाड़ी के ऊपर से छलांग लगाता है और विंडशील्ड, बोनट और छत को भी काफी नुकसान पहुंचाता है।

क्या है वीडियो की असलियत?

वीडियो देखने में काफी रियल लगता है जो लोगों को सच मालूम पड़ता है। आम आदमी या जो भी इस वीडियो को पहली बार देखेगा वह धोखा जरूर खाएगा और इस सच समझ बैठेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से बनाया गया है।

रिवर्स सर्च ने खोल दी सारी पोल

क्योंकि इस वीडियो को जब हमने रिवर्स सर्च किया तो सारी असलियत सामने आ गई। रिसर्च में हमें यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर @aikalaakari और @imagineart.creators अकाउंट्स पर भी दिखाई दिया। ये दोनों ही अकाउंट्स एआई से इसी तरह के वीडियो जनरेट करने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि कई यूजर्स ने इसे असली समझकर प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूज़र ने लिखा, "एआई बेकाबू हो रहा है। आप कह रहे हैं कि विंडस्क्रीन इतनी मज़बूत थी कि वह एक बैल का वज़न भी संभाल सकती थी।" एक अन्य यूज़र ने कहा, "यह दिखाता है कि भारतीय एआई का इस्तेमाल कैसे करते हैं। यह लोगों की मानसिकता को भी दर्शाता है।" एक तीसरे यूज़र ने कहा, "जब घोड़े की ताकत बैल की ताकत से मिलती है।"

इसी तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले एक विशालकाय एनाकोंडा का नदी में तैरते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह क्लिप एक चौड़ी नदी के ऊपर उड़ते हुए हेलीकॉप्टर से ली गई प्रतीत होती है। इस लुभावने हवाई दृश्य में दर्जनों विशालकाय एनाकोंडा पानी में सहजता से तैरते हुए दिखाई दे रहे थे।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज